• Home
  • News
  • Australia vs India, 4th Test: Navdeep Saini under the supervision of BCCI Medical Team after complain of Groin Injury

नवदीप सैनी को ग्रोइन इंजरी की समस्या; मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे

गाबा टेस्ट के पहले दिन चोटिल हुए नवदीप सैनी BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में भारतीय तेज गेंदबाज

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 15, 2021, 12:26 PM IST

Published On Jan 15, 2021, 12:26 PM IST

Last UpdatedJan 15, 2021, 12:26 PM IST

नवदीप सैनी (Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को एक और झटका लगा जब टीम के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इंजरी की वजह से ओवर के बीच में मैदान पर छोड़ चले गए। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबित सैनी को ग्रोइन इंजरी की शिकायत है, जिसके बाद ये भारतीय खिलाड़ी मेडिकल टीम की निगरानी में है।

गाबा टेस्ट में अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे सैनी पारी के 36वें और अपने आठवें ओवर की अंतिम गेंद डालने से पहले ही चोटिल हो गए। उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है। उनका ओवर रोहित शर्मा ने पूरा किया। रोहित ने पारी के 36वें ओवर की अंतिम गेंद डाली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, “नवदीप सैनी ने ग्रोइन में दर्द की शिकायत की है। वो अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। नवदीप सैनी स्कैन के लिए गए हैं।”

WATCH: रन आउट की कोशिश में शॉ ने रोहित शर्मा को मारी गेंद; फैंस ने किया ट्रोल

चोट के कारण इस मैच में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर टी. नटराजन, वाशिंगटन सुंदर डेब्यू कर रहे हैं जबकि शादूल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को मौका मिला है।

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। जवाब में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए 8 विकेट की शानदार जीत हासिल कर 1-1 की बराबरी कर ली थी।

लगा था कि सिडनी टेस्ट जीतकर कोई टीम लीड ले लेगी। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में मेजबान टीम जीत की स्थिति में दिख रही थी लेकिन भारत ने कई खिलाड़ियों की चोट के बावजूद शानदार खेल दिखाते हुई मैच ड्रॉ करा लिया था।

Editor's Pick