- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia vs India Cheteshwar Pujara will be doing commentary in Hindi in Border Gavaskar Trophy Reports
AUS vs IND: चेतेश्वर पुजारा को मिली नई जिम्मेदारी, BGT में हिंदी में करेंगे कॉमेंट्री: रिपोर्टस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. इस दौरे पर टीम इंडिया में चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया है. पुजारा अपने मजबूत डिफेंस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे...
Published On Nov 18, 2024, 11:49 AM IST
Last UpdatedNov 18, 2024, 11:49 AM IST
cheteshwar-pujara
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. इस दौरे पर टीम इंडिया में चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया है. पुजारा अपने मजबूत डिफेंस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे पुजारा को इस सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया. हालांकि वह एक नई भूमिका में टीम के साथ होंगे. पुजारा स्टार स्पोर्ट्स के लिए हिंदी में इस सीरीज की कॉमेंट्री करते हुए नजर आ सकते हैं.
भारतीय टीम ने जब पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी तो पुजारा उस टीम का अहम हिस्सा थे. वह एक छोर संभालकर खड़े रहे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का बखूबी सामना किया.
पुजारा की जगह नंबर तीन पर अब भारतीय टीम प्रबंधन ने शुभमन गिल को सेट किया है. हालांकि गिल के भी अंगूठे में चोट है और वह सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं. देवदत्त पडिक्कल वह जगह ले सकते हैं.
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड
पुजारा ने अपने मजबूत डिफेंस से भारत की जीत की पटकथा लिखने में अहम भूमिका निभाई. साल 2018-19 में उन्होंने 521 रन बनाए थे. उनका बल्लेबाजी औसत 74.42 का रहा था. इस दौरे पर उन्होंने तीन सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई थी. भारत ने सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. अपने करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले कुल 11 मैचों में 47.28 के औसत से 993 रन बनाए हैं.