• Home
  • News
  • Australia vs india mitchell starc out of t20 series on compassionate grounds 4246927

Australia vs India: दूसरे टी20 से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, स्क्वाड से बाहर हुए मिशेल स्टार्क

परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने की वजह से मिशेल स्टार्क ने खुद को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर लिया है।

Edited By : India.com Staff |Dec 06, 2020, 09:37 AM IST

Published On Dec 06, 2020, 09:37 AM IST

Last UpdatedDec 06, 2020, 09:37 AM IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। दरअसल स्टार्क ने कोच जस्टिन लैंगर को पारिवारिक समस्या की खबर देकर ऑस्ट्रेलियाई कैंप छोड़ दिया है।

कोच लैंगर ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मिश को जितना समय चाहिए होगा हम उसे देंगे और जब भी उसे लगेगा कि ये उसके और उसके परिवार के लिए ये सही समय है तो हम स्क्वाड में उसका खुले दिल से स्वागत करेंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टार्क का नाम ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लंबी सूची में जुड़ गया है। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्पिनर एश्टन अगर जहां चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं तेज गेंदबाज पैट कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाहर गए खिलाड़ियों की कमी पूरी करने के लिए डार्सी शॉर्ट, माइकल स्वीपसन और नाथन लियोन को स्क्वाड से जोड़ा है। हालांक कमिंस और स्टार्क के जाने के पास तेज गेंदबाजी का पूरा जिम्मा जॉश हेजलवुड पर आ गया है।

भारत ने शुक्रवार को कैनबरा में खेला गया सीरीज का पहला मैच 11 रन से जीता है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को सिडनी में और तीसरा बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Editor's Pick