- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia vs new zealand 1st test josh hazlewood wont bowl again in perth 3877632
पर्थ में गेंदबाजी नहीं करेंगे जॉश हेजलवुड; बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है।
Published On Dec 14, 2019, 11:42 AM IST
Last UpdatedDec 14, 2019, 11:42 AM IST
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार सुबह ये सूचना दी है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड (Josh Hazlewood) न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी नहीं करेंगे। दरअसल हेजलवुड मैच के दूसरे दिन मात्र दो ओवर गेंदबाजी करने के बाद हैमस्ट्रिंग की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेजलवुड का स्कैन करवाया गया, जिसमें बाएं हैमस्ट्रिंग में तनाव की समस्या सामने आई। सीए के प्रवक्ता ने कहा, “रात में हुए एमआरआई में बाएं हैमस्ट्रिंग में तनाव की पुष्टि हुई है। वो बाकी टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे लेकिन जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आने वाले हफ्ते में उनकी रिकवरी पर नजर रखी जाएगी।”
हेजलवुड के गेंदबाजी ना करने की स्थिति में तेज गेंदबाजी अटैक का जिम्मा मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस पर है। वहीं मैथ्यू वेड और मार्नस लाबुशाने की मदद से कप्तान टिम पेन चौथे गेंदबाजी की कमी को पूरा कर रहे हैं। 26 दिसंबर को मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले अगर हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो जेम्स पैटिनसन या माइकल नेसेर को मौका दिया जा सकता है।
इंग्लिश क्रिकेटर ने IPL समेत फ्रेंचाइजी क्रिकेट से ब्रेक लिया
अपनी चोट पर सीनियर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हेजलवुड ने कहा, “आज सुबह कुछ तकलीफ थी। जैसे ही ये हुआ मुझे पता चल गया था कि वहां तनाव है। ये ज्यादा बुरा नहीं है इसलिए मैं अगले कुछ हफ्तों में निगरानी के बीच खेलूंगा। गेंदबाजों को अपने शरीर के बारे में अच्छे से पता होता है इसलिए अगर कुछ ठीक ना हो तो हमें पता चल जाता है। सबसे अच्छी चीज थी, जांच करवाना।”