×

ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा न्यूजीलैंड पर पारी के हार का खतरा

मैकुलम 20 फरवरी से क्राइस्टचर्च में अपने करिअर का अंतिम टेस्ट खेलेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 14, 2016 2:27 PM IST

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया© Getty Images
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया© Getty Images

न्यूजीलैंड को पहली पारी में 183 रन पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 562 रन का विशाल स्कोर खडा किया। जवाब में न्यूजीलैंड ने आज टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में भी 62.3 ओवर में 178 रन में ही चार विकेट खो दिए। न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। मेजबान कीवी टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 201 रन पीछे है और उसके छह विकेट ही बाकि हैं। हालांकि न्यूजीलैंड को टॉम लैथम (63) और मार्टिन गुप्टिल (45) ने 81 रन की बढिया शुरूआत दी। इसके बाद केन विलियमसन सिर्फ 22 रन पर ही आउट हो गए, जबकि पहली पारी में खाता नहीं खोल सके कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (10) इस बार भी फ्लॉप रहे। ये भी पढ़ें: अरेबियन्स ने लिओ लॉयन्स को हराकर एमसीएल खिताब किया अपने नाम

आपको बता दें कि मैकुलम 20 फरवरी से क्राइस्टचर्च में अपने करिअर का अंतिम टेस्ट खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने दो तथा मिशेल मार्श व जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में हरा सकती है पाकिस्तानी टीम: वकार युनूस

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 463/6 रन से आगे बढ़ाते हुए कंगारू टीम ने 99 रन और जोडे और 154.2 ओवर में 562 रन पर सिमट गई। एडम वोग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 364 गेंदों पर 30 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 239 रन बनाए।

TRENDING NOW

विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल ने 32 रन व पीटर सिडल ने 49 रन का योगदान दिया। कल उस्मान ख्वाजा ने 140 और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवैल, कोरी एंडरसन व मार्क क्रेग ने 2-2 विकेट लिए।