Australia vs Pakistan, 1st T20I: बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 156 का लक्ष्‍य

ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 24, 2018, 11:46 PM IST

Published On Oct 24, 2018, 11:46 PM IST

Last UpdatedOct 24, 2018, 11:46 PM IST

Babar Azam © AFP

Babar Azam (File Photo) © AFP

यूएई में पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्‍तान ने मेहमान टीम के सामने 156 रनों का लक्ष्‍य रखा है। पाकिस्‍तान की तरफ से बाबर आजम ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने दो चौके और दो छक्‍के भी लगाए, जिसकी मदद से मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 155/8 रन बनाए। एंड्रयू टाई और बिली स्‍टेनलेक ने तीन-तीन विकेट निकाल पाकिस्‍तान को बड़ा स्‍कोर बनाने से रोक दिया।

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फखर जमां 14(12) और बाबर आजम 68*(55) सलामी बल्‍लेबाजी के लिए आए। दोनों के बीच 32 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद बिली स्टेनलेक की गेंद पर फखर जमां कैच आउट हुए। बाबार आजम ने जिसके बाद मोहम्‍मद हफीज 39(30) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। हफीज के आउट होने के बाद पाकिस्‍तान के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

105 रन पर दो विकेट खोने के बाद 155 रन तक पहुंचते-पहुंचते पाकिस्‍तान ने कुल आठ विकेट गंवा दिए। 10वें नंबर के खिलाड़ी हसन अली ने आठ गेंद पर नाबाद 17 रन की पारी खेली। पाकिस्‍तान के छह खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्‍तान के तीन खिलाड़ी शून्‍य पर आउट हुए।

Editor's Pick