- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia vs pakistan 1st test marnus labuschagne scores maiden ton pakistan trail by 276 runs on day 3
ब्रिसबेन टेस्ट: मार्नस लाबुशाने ने जड़ा पहला शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 340 रन की बढ़त बनाई
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बनाए 580 रन के जवाब में पाकिस्तान टीम ने 64 रन पर तीन विकेट खो दिए।
Published On Nov 23, 2019, 02:24 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2019, 02:24 PM IST
डेविड वार्नर (David Warner) के कमबैक शतक के दम पर रखी गई ऑस्ट्रेलियाई पारी की नींव को आगे बढ़ाते हुए मार्नस लाबुशाने (Marnus Labuschagne) ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। वार्नर और लाबुशाने की शतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 580 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वार्नर ने जहां 296 गेंदो पर 156 रन बनाए, वहीं लाबुशाने ने 279 गेंदो पर 185 रन जड़े।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम ने मात्र 64 के स्कोर पर कप्तान अजहर अली (Azhar Ali), हैरिस सोहेल और असद शफीक के विकेट खो दिए। स्टंप्स तक पाकिस्तान टीम 276 रन से पीछे चल रही है। शान मसूद 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 और बाबर आजम 33 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने अब तक दो और पैट कमिंस (Pat Cummins) ने एक विकेट हासिल किया है।
दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 312 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। लेकिन लाबुशाने ने एक छोर संभाले रखा और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। लाबुशाने ने वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी बनाई।
पहला टेस्ट: बीजे वॉटलिंग के संघर्षपूर्ण शतक के दम पर न्यूजीलैंड की धमाकेदार वापसी
दूसरे दिन वॉर्नर को नो बॉल पर आउट करने वाले नसीम शाह ने आखिरकार इस कंगारू बल्लेबाज का विकेट ले ही लिया। 101वें ओवर में वार्नर शाह की गेंद पर कैच आउट हुए। वार्नर के आउट होने के बाद लाबुशाने ने मैथ्यू वेड के साथ भी चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की।
वेड ने 97 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जो बर्न्स ने 97 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड (24) , टिम पेन (13) बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर यासिर शाह के खिलाफ आउट हो गए।
पाकिस्तान की ओर से लेग स्पिनर यासिर ने कुल चार विकेट लिए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और हैरिस सोहैल को दो-दो जबकि इमरान खान और अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को एक-एक विकेट मिला।