• Home
  • News
  • Australia vs South Africa, 2nd ODI: Kagiso Rabada, Dwaine Pretorius restricts Australia at 231; South Africa need 232 to win

एडिलेड वनडे: ऑस्‍ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया, सीरीज में की बराबरी

मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 232 रन का लक्ष्‍य दिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 09, 2018, 01:26 PM IST

Published On Nov 09, 2018, 01:26 PM IST

Last UpdatedNov 09, 2018, 01:26 PM IST

Marcus Stoinis © AFP

अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्‍ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से रखे गए 232 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 224 रन ही बना सकी। उसकी ओर से डेविड मिलर ने सबसे अधिक  51 रन की पारी खेली जबकि कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसिस 47 रन बनाकर आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडेन माकर्रम ने 19 जबकि रीज हैंड्रिक्‍स ने 16 रन का योगदान दिया।  लुंंगी एंगिडी 20 गेंदों पर 19 जबकि इमरान ताहिर 11 रन पर नाबाद लौटे।

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्‍टोइनिस ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। पेसर मिचेल स्‍टार्क और जोश हेजलवुड ने 2-2 जबकि एक विकेट पैट कमिंस के खाते में गया।

इससे पहले तेज गेंदबाज कगीसो रबादा और ड्वेन प्रिटोरियस  की घातक गेंदबाजी के बूते दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 231 रन पर रोक दिया था।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और 12 रन के कुल योग पर उसे पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा।

तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने हेड को 8 रन के निजी योग पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। इसके बाद कप्‍तान एरोन फिंच और शॉन मार्श ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी उठाई।

दोनेां ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर कुल स्‍कोर को 65 रन के पार ले गए। इस साझेदारी को तोड़ा प्रिटोरियस ने। प्रिटोरियस ने फिंच को बोल्‍ड कर उन्‍हें पवेलियन भेज दिया। फिंच ने 63 गेंदों पर 41 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके लगाए।

क्रिस लिन को 44 रन के निजी योग पर रबादा ने विकेट के पीछे क्विंटन डि कॉक के हाथों लपकवाया। उन्‍होंने 44 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। ग्‍लेन मैक्‍सवेल के रूप में ऑस्‍ट्रेलिया को चौथा झटका लगा।

प्रिटोरियस ने मैक्‍सवेल को 15 रन पर डिकॉक के हाथों कैच कराया। मार्कस स्‍टोइनिस भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर प्रिटोरियस का शिकार हो गए। पैट कमिंस को 3 रन पर डेल स्‍टेन ने बोल्‍ड किया। मिचे स्‍टार्क को स्‍टेन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। उन्‍होंने 6 रन बनाए।

एलेक्‍स कैरी ने 72 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। उन्‍हें रबादा ने डिकॉक के हाथों लपकवाया। एडम जांपा के रूप में ऑस्‍ट्रेलिया ने अपना अंतिम विकेट गंवाया। जांपा ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए। जोश हेजलवुड 10 रन पर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबादा ने सबसे अधिक चार जबकि प्रिटोरियस ने तीन विकेट लिए। डेल स्‍टेन के खाते में दो विकेट गए वहीं एंगिडी ने एक विकेट लिया।

Editor's Pick