• Home
  • News
  • Australia vs South Africa, 2nd ODI: South Africa aim to wrap series

एडिलेड में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेेेेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को एडिलेड में खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 08, 2018, 02:43 PM IST

Published On Nov 08, 2018, 02:43 PM IST

Last UpdatedNov 08, 2018, 02:43 PM IST

South-Africa © Getty Images (file photo)

फाफ डू प्‍लेसिस की कप्‍तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम शुक्रवार को एडिलेड में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

रविवार को खेले गए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्‍ट्रेलिया को 152 रन पर ढेर कर दिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनर और विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक व रीजा हैंड्रिक्‍स ने 94 रन की ओपनिंग साझेदारी कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने विश्‍व चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया पर लगातार सातवीं जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने हाल में अपने घर में भी ऑस्‍ट्रेलिया को धोया था।

सीरीज से पहले ऑस्‍ट्रेलिया को लगा झटका

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्‍ट्रेलिया को तगड़ा झटका पहले वनडे के शुरू होने से कुछ समय पहले लगा। शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाज शॉन मार्श चोटिल होने की वजह से पहले वनडे से बाहर हो गए थे। उन्‍हें कूल्‍हे पर एक छोटे ऑपरेशन से गुजरना पड़ा है।

स्‍टेन, रबादा और एंगिडी हैं शानदार फॉर्म में

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन, कगीसो रबादा और लुंगी एंगिडी इस समय जबरदस्‍त फॉर्म में चल रहे हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित टीम :

एरोन फिंच (कप्‍तान), एलेक्‍स कैरी, जोश हेजलवुड, एश्‍टन एगर, पैट कमिंस, नाथन कूल्‍टर नाइल, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, शॉन मार्श, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, बेन मेक्‍डरमोट, डार्सी शोर्ट, मिचेल स्‍टार्क, मार्कस स्‍टोइनिस, एडम जांपा।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम:

फाफ डू प्‍लेसिस (कप्‍तान), फरहान बेहारदिन, क्विंटन डि कॉक, रीजा हैंड्रिक्‍स, इमरान ताहिर, हेनरिक क्‍लासेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, लुंगी एंगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, डवेन प्रीटोरियस, कगीसो रबादा, तबरेज शम्‍सी और डेल स्‍टेन।

Editor's Pick