- क्रिकेट न्यूज़
- News
- australia vs south africa 2nd test day 3 live score and commentary
LIVE AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट- तीसरा दिन लाइव स्कोर और कॉमेंट्री
ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका को बॉक्सिंग डे टेस्ट में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल चुका है. कंगारू टीम ने पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए साउथ अफ्रीका को सस्ते में समेटा और उसके बाद बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर की डबल सेंचुरी की मदद से बड़ी बढ़त हासिल की.
Published On Dec 28, 2022, 08:20 AM IST
Last UpdatedDec 28, 2022, 08:20 AM IST
australia vs south africa
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 575 रन पर घोषित कर दी है. इसके साथ ही उसकी कुल बढ़त 386 रन हो गई है. यह सेशन एलेक्स कैरी के नाम रहा. कैमरन ग्रीन हाफ सेंचुरी बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि वह गेंदबाजी नहीं कर पाएंगी. वहीं कैरी ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई.
पिछले कुछ समय से लचर प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए दोहरा शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका पर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की.
वॉर्नर ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 200 रन बनाए जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 386 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की पारी का आकर्षण वॉर्नर का दोहरा शतक रहा. उन्होंने इस बीच स्टीव स्मिथ (85) के साथ तीसरे विकेट के लिए 239 रन की साझेदारी की. स्मिथ के आउट होने के 15 मिनट बाद वॉर्नर भी पांव में ऐंठन के कारण मैदान छोड़कर चले गए.
ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 513 रन बना लिये हैं उसकी कुल बढ़त 324 रन की हो गई है.