ब्रिसबेन टेस्‍ट: ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पहली पारी 144 रन पर ढेर

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 03:24 PM IST

Published On Jan 24, 2019, 03:24 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 03:24 PM IST

Pat Cummins © Getty Images

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्‍ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच के पहले दिन ही श्रीलंका की पहली पारी 144 रन पर समेट दी।

पढ़ें: उमेश यादव ने झटके 7 विकेट, 106 रन पर सिमटी केरल की पहली पारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रिसबेन में जारी इस टेस्‍ट मैच में श्रीलंकाई कप्‍तान दिनेश चांदीमल के टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने के फैसले पर पेसर पैट कमिंस (39/4) की अगुवाई मे ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।

मेहमान श्रीलंका की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। नतीजतन टीम 150 रन भी नहीं बना सकी। श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन उनका भी धैर्य 64 रन के बाद जवाब दे गया।

पढ़ें: नेपियर के मेयर बोले, भारत में ऐसा होता तो क्या खिलाड़ी मैदान छोड़ देते

श्रीलंका के महज चार बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ओपनर दिमुथ करुणारत्‍ने ने 24 जबकि कुसल मेंडिस ने 14 रन का योगदान दिया। लाहिरू थिरिमाने 12 रन बनाकर आउट हुए।

कप्‍तान चांदीमल और धनंजय डि सिल्‍वा ने पांच-पांच रन बनाए। रोशन सिल्‍वा ने नौ रन का योगदान दिया। दिलरूवान परेरा ने एक रन बनाए। दुष्‍मांथा चमीरा खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे जबकि लाहिरू कुमारा खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से कमिंस के अलावा डेब्‍यू टेस्‍ट खेल रहे रिचर्डसन ने तीन जबकि मिशेल स्‍टार्क ने दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट नाथन लियोन के खाते में गया।

Editor's Pick