- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia vs Sri Lanka: Batting debacle is biggest concern for us
AUS vs SL: दिनेश चांदीमल बोले, टीम की बल्लेबाजी हमारे लिए है बड़ी चिंता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
Published On Feb 04, 2019, 06:58 PM IST
Last UpdatedFeb 04, 2019, 06:58 PM IST
Dinesh Chandimal (File Photo) © AFP
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Australia vs Sri Lanka ) में मिली हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल (Dinesh Chandimal) ने कहा है कि उनके लिए सबसे बड़ी चिंता टीम की बल्लेबाजी है। टीम की बल्लेबाजी इकाई को काफी सुधार की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी।
पढ़ें:- ICC ने किया सावधान, धोनी विकेट के पीछे हों तो क्रीज ना छोड़ें
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने चंदीमल के हवाले से लिखा, “हम खेल के तीनों विभाग में परास्त कर दिए गए। इसका पूरा श्रेय ऑस्ट्रेलिया को जाता है। उन्होंने पूरी सीरीज में शानदार क्रिकेट खेली। वह इस जीत के हकदार थे।”
श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “हम जो कर रहे थे, उससे ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया में एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने खेलना हमेशा से चुनौती रहा है, लेकिन हम जानते थे कि हमें यहां चुनौतियां मिलेंगी। एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें आगे आकर सुधार करने की जरूरत है। यह हमारे लिए बड़ी चिंता है। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में अच्छा करेंगे।”
पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी की चालाकी ने आसान कर दी टीम इंडिया की जीत
ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका की टीम को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। दक्षिण अफ्रीका में वो दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
(एजेंसी)