×

प्रैक्टिस मैच में दो शतक जड़ने वाले पैटरसन ने कोच को दिया सफलता का श्रेय

श्रीलंका के खिलाफ मैच में कुर्टिस पैटरसन को स्‍क्‍वार्ड में शामिल किया गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 22, 2019 12:25 AM IST

श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर चर्चा में आए युवा बल्‍लेबाज कुर्टिस पैटरसन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच ब्‍यू केसन को दिया।

श्रीलंका की टीम को ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर 24 जनवरी से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज करना है। इससे पहले प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में शामिल किए गए कुर्टिस पैटरसन ने क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया इलेवन की तरफ से खेलते हुए अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। इस शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने बिना देरी कर पैटरसन को टेस्‍ट स्‍क्‍वार्ड में शामिल कर लिया।

पढ़ें:-  ‘नए प्रतिशोध के साथ वापस आ गए हैं पुराने महेंद्र सिंह धोनी’

खास बात ये है कि कुर्टिस पैटरसन को चयनकर्ताओं ने स्‍क्‍वार्ड में जगह नहीं दी थी। लाजवाब प्रदर्शन और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खराब दौर को देखते हुए उन्‍हें बाद में  एंट्री दे दी गई।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक कुर्टिस पैटरसन ने कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय केसन सर को देना चाहूंगा। हमारे बीच इस वक्‍त काफी मजबूत रिश्‍ते हैं। वो मेरे लिए काफी अच्‍छे रहे। उनके कोचिंग देने के तरीके का मैंने लुत्‍फ उठाया। निजी स्‍तर पर मेरे उनसे अच्‍छे संबंध हैं, जिससे मुझे खीखने में काफी मदद मिली।”

पढ़ें:-  हार्दिक पांड्या, केएल राहुल पर लगे बैन से असहमत हैं एलेन बॉर्डर

कुर्टिस पैटरसन ने कहा, “मुझे लगता है कि वो बल्‍लेबाजी और क्रिकेट को काफी अच्‍छे से समझते हैं। वो चीजों को बेहद आसान बनाने का प्रयास करते हैं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में मुझमें इसकी काफी कमी थी। वो एक अच्‍छे कोच हैं जिन्‍हें पता है कि कब क्‍या कहना है।”

TRENDING NOW

जेसन ने साल 2008 में ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से वेस्‍टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच खेला है। उन्‍हें मौजूदा घरेलू सीजन की शुरुआत में न्‍यू साउथ वेल्‍स का कोच बनाया गया था।