200 टेस्‍ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के दूसरे ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बने स्‍टार्क

मिशेल स्‍टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में ये कीर्तिमान अपने नाम किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 04:39 PM IST

Published On Jan 24, 2019, 04:39 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 04:39 PM IST

Mitchell Starc © Getty Images 1

Mitchell Starc © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ब्रि‍सबेन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच में मेजबान टीम के गेंदबाज मिशेल स्‍टार्क ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। इस मैच में उन्‍होंने अपने 200 टेस्‍ट विकेट पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं।

पढ़ें:- उमेश यादव ने झटके 7 विकेट, 106 रन पर सिमटी केरल की पहली पारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले मिशेल जाॅनसन ही ऐसे बाएं हाथ के ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो टेस्‍ट क्रिकेट में 200 विकेट ले चुके हैं। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले मैच की शुरुआत हुई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका के सलामी बल्‍लेबाज लाहिरु थिरिमाने को फील्‍ड अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन उन्‍होंने तीसरे अंपायर की मदद ली, जिसमें उन्‍हें नॉटआउट पाया गया। जिसके बाद मिशेल स्‍टार्क ने सुरंगा लकमल को अपना 200वां शिकार बनाया।

पढ़ें:- नेपियर के मेयर बोले, भारत में ऐसा होता तो क्या खिलाड़ी मैदान छोड़ देते

स्‍टार्क ने अपने 50वें टेस्‍ट मैच में 200 विकेट पूरे किए। ये ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से 10वां सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वो 200 टेस्‍ट विकेट लेने वाले 17वें ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके दिग्‍गज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने अपने टेस्‍ट करियर में कुल 313 विकेट लिए हैं।

ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्रिसबेन टेस्‍ट में श्रीलंका की टीम पहली पारी में महज 144 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

Editor's Pick