×

सीरीज जितने के मकसद से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

पहले टेस्ट को तीन दिनों के अंदर व पारी के अंतर से अपने नाम कर चुकी घरेलू टीम के हौसले बुलंद हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 25, 2015 5:05 PM IST

टीम ऑस्ट्रेलिया© Getty Images
टीम ऑस्ट्रेलिया© Getty Images

शनिवार से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई टीम का लक्ष्य मैच में जीत हासिल करना होगा और साथ ही साथ सीरीज में अपराजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। आपको बता दें कि होबार्ट में खेले गये पहले टेस्ट को तीन दिनों के अंदर पारी के अंतर से अपने नाम कर चुकी घरेलू टीम के हौसले बुलंद हैं और वह बॉक्सिंग डे टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की टीम में वापसी हुई जबकि फार्म में चल रहे जो बर्न्स् को शान मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया है। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर मलिंगा
गेंदबाजी में पीटर सिडल और जेम्स पैटिंसन पूरी तरह फिट हैं और वे तेज गेंदबाजी आक्रमण में जोस हेजलवुड का साथ देंगे। पिछले मैच में शतक बनाने वाले मार्श को उन्हें दूसरे टेस्ट के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने डेविड वॉर्नर और बर्न्सू की सलामी जोड़ी को अलग नहीं किया। इसके चलते स्कॉट बोलैंड को अभी टेस्ट पदार्पण के लिए इंतजार करना होगा। ये भी पढ़ें: स्पॉट फिक्सिंग के आरोपियों को मिला और समय

वहीं पहला टेस्ट बुरी तरह हारने वाली वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जैसन होल्डर की कप्तानी में टीम पिछली हार को पीछे छोड़ते हुये नये जोश से ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के लिये मैदान में उतारेगी। गेंदबाजी में पीटर सिडल और जेम्स पैटिंसन पूरी तरह फिट हैं।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीतकर तीन टेस्ट मैचों के सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ये भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर के विरोध में उतरे अजहर अली और मोहम्मद हफीज
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
वेस्टइंडीज – जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, राजेंद्र चंद्रिका, डैरेन ब्रावो, सैमुअल्स, जर्मन ब्लैकवुड, दिनेश रामदीन, कालरेस ब्रैथवेट, केमार रोच, जेरोम टेलर, जोमेल वॉरिकेन।
ऑस्ट्रेलिया- स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जो बर्न्सट, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, एडम वोग्स, मिशेल मार्श, पीटर नेविल, जेम्स पैटिंसन, पीटर सिडल, जोस हेजलवुड और नाथन लियोन।

TRENDING NOW