×

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया- तीसरा टेस्ट: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन सिर्फ 11.2 ओवर का खेल खेला जा सका, वेस्टइंडीज का स्कोर 7 विकेट पर 248 रन

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 4, 2016 9:42 PM IST

वेस्टइंडीज के लिये कार्लोस ब्रेथवेट अर्धशतक पूरा कर अभी भी विकेट पर टिके हुए हैं  © Getty Images
वेस्टइंडीज के लिये कार्लोस ब्रेथवेट अर्धशतक पूरा किया © Getty Images

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश की वजह से सिर्फ 11.2 ओवर का खेल हो सका। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए। दिनेश रामदीन 30 और कीमर रोच शून्य पर नाबाद रहे। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण 10 मिनट देर से शुरू हुआ। वेस्टइंडीज ने अपने पहले दिन रविवार के स्कोर 207 रन पर छह विकेट के नुकसान से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन तीन गेंद ही फेंकी गई थीं कि बारिश ने मैंच में खलल डाल दिया। लगभग 80 मिनट बाद मैच फिर शुरू हुआ। 3.3 ओवरों के खेल के बाद लंच की घोषणा कर दी गई। लंच तक वेस्टइंडीज ने 216 रन बना लिए थे। रामदीन और कार्लोस ब्रेथवेट(69) ने सातवें विकेट की अपनी साझेदारी में 50 रन जोड़ लिए थे। ALSO READ: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट की फुल स्कोरकार्ड

TRENDING NOW

कुछ देर बाद मैच फिर से शुरू हुआ। रामदीन और ब्रेथवेट ने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया। इसी बीच ब्रेथवेट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ही बल्लेबाज संयम के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे थे, तभी जेम्स पेटिनसन ने ब्रेथवेट को बोल्ड कर साझेदारी को तोड़ दिया। ब्रेथवेट जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 246 रन था। ब्रेथवेट के आउट होने के तीन गेंद बाद एक बार फिर बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका। दूसरे दिन सिर्फ दो सत्रों का ही खेल संभव हो पाया। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन फेंके गए 11.2 ओवरों में एक विकेट खोकर 41 रन बनाए। मौसम विभाग ने तीसरे दिन भी मौसम सामान्य न रहने की उम्मीद जताई गई है। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड