This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
डेविड वार्नर ने जमाया शानदार शतक, सिडनी टेस्ट ड्रॉ
तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से अपने नाम किया, एडम वोजेस बने मैन ऑफ द सीरीज
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 7, 2016 3:21 PM IST


सिडनी क्रिकेट मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया श्रंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीत ली है। बारिश से बाधित मैच में दोनों ही टीमों की एक-एक पारी ही खेली जा सकी जिसमें सिर्फ 150.1 ओवर ही फेंके गए। टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। दूसरे दिन भी महज 11.2 ओवर ही फेंके जा सके थे। पांचवें दिन गुरुवार को वेस्टइंडीज ने अपने स्कोर 248 पर सात विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दिनेश रामदीन (62) ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। रामदीन के अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रेथवेट ने 85 और कार्लोस ब्रेथवेट ने 69 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं बना सका। वेस्टइंडीज की पहली पारी 330 रनों पर ढेर हो गई। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के तीसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड
TRENDING NOW
टेस्ट के अंतिम दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (122) ने शुरू से तेज खेल खेला। उन्होंने सिडनी क्रिकेट मैदान पर अब तक का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 122 रन के लिए 103 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 100 रन के स्कोर पर गिरा। सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स (26) को वारिकेन ने आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मैदान पर आए मिशेल मार्श (21) ने वार्नर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच वार्नर ने अपना तेज खेल जारी रखा। वारिकेन ने मार्श को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मार्श के बाद श्रृंखला में पहली बार बल्लेबाजी करने आए पीटर नेविल ने मोर्चा संभाला। मैच का ड्रॉ होना तय था, इसी को देखते हुए दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच खत्म करने का फैसला लिया। वार्नर 122 रनों पर और नेविल सात रन पर नाबाद लौटे। इसी जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने श्रंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तूफानी शतक जमाने वाले वार्नर को मिला, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब एडम वोजेस को दिया गया। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच का फुल स्कोरकार्ड
