Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 12, 2016 4:41 PM IST


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ और जॉर्ज बेली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाए। भारत के 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से बरिंदर स्रान को छोड़कर कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर असर नहीं डाल सका। 149 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। धवन को जल्दी गंवाने के बाद रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के 91 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 309 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने अच्छा लक्ष्य रखा। भारत के लिए रोहित ने अपना 9वां शतक जमाते हुए नाबाद 171 रनों की पारी खेली। भारतीय पारी में विराट और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी हुई। Also read: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे मैच का फुल स्कोरकार्ड
310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। अपना पहला वनडे मैच खेल रहे बरिंदर स्रान ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। दो विकेट 21 रन पर गंवाने के बाद मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान स्मिथ और बेली का सहारा मिला दोनों ने पहले विकेट पर नजर जमाई इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों को टारगेट कर आक्रमण शुरू किया। दोनों ने अश्विन को विशेष रूप से निशाना बनाया। बेली ने 26वें ओवर में अश्विन को 2 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए 19 रन बटोरे। बेली ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर आराम से रन बना रहे स्मिथ ने भी 97 गेंदों पर शतक पूरा किया।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 242 रन जोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत को सुनिश्चित किया। बेली 112 रन के स्कोर पर अश्विन का शिकार बने। 112 रनों की पारी में बेली ने 7 चौके और 2 छक्के जमाए। बेली के आउट होने के बाद आए मैक्सवेल विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 6 रन बना कर चलते बने। पारी के अंतिम ओवर में जब जीत के लिए दो रन बनाने थे तो स्मिथ अपना विकेट गंवा बैठे। स्मिथ ने आउट होने से पहले 149 रन बनाए। जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जेम्स फॉकनर ने बाकि ऱन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से जीत दिला दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। Also read: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती पर शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
