IND vs AUS: भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है.

Edited By : Saurav Kumar |Sep 14, 2025, 10:45 PM IST

Published On Sep 14, 2025, 10:45 PM IST

Last UpdatedSep 14, 2025, 10:45 PM IST

Shafali Verma and Smriti Mandhana

Australia Beat India: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मुल्लांपुर में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे. भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही थी. सलामी बल्लेबाजों प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंधाना 63 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुई. प्रतिका रावल 96 गेंद पर 64 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं हरलीन दोओल ने 57 गेंद पर 54 रन बनाए. इन तीनों के अलावा मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बना सकी.

भारत को पहले मैच में मिली हार

282 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की जीत में सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड की अहम भूमिका रही. लिचफील्ड ने 80 गेंद पर 88 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए. लिचफील्ड के अलावा बेथ मूनी ने 74 गेंद पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली. वहीं, एनाबेल सदरलैंड 51 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद रहीं. एलिसा हिली 23 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि एल्सी पेरी 30 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुईं.

भारत के लिए क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट लिए. वनडे विश्व कप से पहले खेली जा रही यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारतीय टीम के पास अगले दो मैचों में वापसी करते हुए न सिर्फ इस सीरीज को जीतने का मौका है बल्कि विश्व कप से पहले अपनी कमियों को दूर करने का भी मौका है.

Editor's Pick