- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australian batsmen playing ‘a little bit scared’ vs India, feels David Saker
टीम इंडिया के खिलाफ डर कर खेल रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, कोच का बड़ा बयान
कंगारू टीम ने वनडे सीरीज 1-4 से गंवाई
Published On Oct 03, 2017, 01:39 PM IST
Last UpdatedOct 03, 2017, 01:39 PM IST

टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। 5 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 1 मैच जीत सकी और उसने 4 मैच गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की इस बड़ी हार पर मौजूदा दौरे पर उसके कोच डेविड सेकर ने बड़ा बयान दिया है। डेविड सेकर के मुताबिक वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डर कर खेल रहे थे। डेविड सेकर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से खास बातचीत में कहा, ‘मुझे लगा कि कंगारू बल्लेबाज डर कर खेल रहे थे उन्हें खुलकर खेलना चाहिए था। जब आप हार रहे होचे हैं तो आप डर कर ही खेलते हैं। मुझे लगता है कि हम इसे ठीक कर सकते हैं और इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है।’
ऑस्ट्रेलिया कोच सेकर ने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में जबर्दस्त गेंदबाजी की। कूल्टर नाइल ने खास तौर पर प्रभावित किया। पैट कमिंस ने भी अच्छी गेंदबाजी की। ये भी मानना होगा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी मैंने कम ही देखी है। पिच इतनी आसान नहीं थी लेकिन उन्होंने उसे आसान बना दिया। इस सीरीज में हमारे स्पिनर्स का प्रदर्शन खराब रहा। इस पर हमें काम करना होगा।
स्टीवन स्मिथ की खराब बल्लेबाजी पर सेकर ने कहा, ‘स्टीवन स्मिथ कुछ मौकों पर थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे। स्मिथ अच्छी फॉर्म में हैं। इस सीरीज में सिर्फ 4-5 सकारात्मक चीजें देखने को मिली लेकिन ये काफी नहीं है। अगर आपको 5 मैचों की सीरीज जीतनी है तो आपको और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना होगा। स्टीवन स्मिथ उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर सके।’ [ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने भारतीय अंडर 17 फुटबाल टीम को विश्व कप के लिए खास संदेश भेजा]
ऑस्ट्रेलिया के कोच ने टी20 सीरीज में वापसी करने की उम्मीद जताते हुए कहा, ‘वनडे सीरीज में हार के बाद टी20 सीरीज में वापसी करना ज्यादा आसान नहीं होगा। टीम से 5-6 खिलाड़ी जुड़े हैं और टीम इंडिया को हराने के लिए हमें अच्छा खेल दिखाना होगा। हमें मैदान पर आक्रामक क्रिकेट खेलनी होगी तभी जीत का मौका मिलेगा।’