रेप के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई मूल के क्रिकेटर को पांच साल की सजा

वॉरसेस्टरशायर के पूर्व खिलाड़ी हेपबर्न ने 2017 में इस जुर्म को अंजाम दिया था।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 01, 2019, 08:46 AM IST

Published On May 01, 2019, 08:46 AM IST

Last UpdatedMay 01, 2019, 08:46 AM IST

(IANS)

लंदन। आस्ट्रेलिया में जन्मे क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को मंगलवार को, एक महिला से रेप करने के जुर्म में, पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

वॉरसेस्टरशायर के पूर्व खिलाड़ी हेपबर्न ने 2017 में इस जुर्म को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक हेपबर्न ने अपने दोस्तों के साथ एक व्हॉट्सएप ‘गेम’ में ज्यादा स्कोर करने की कोशिश में ये कृत्य किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हॉर्डबर्न क्राउन कोर्ट में हेपबर्न का फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश जिम टिंडल ने कहा, इस “अपरिपक्व” क्रिकेटर और एक पूर्व टीम के साथी ने मिलकर एक “सेक्सिस्ट गेम” बनाया।

ये भी पढ़ें: गोपाल की हैट्रिक बेकार, बारिश से धुला बैंगलुरू-राजस्थान का मैच

जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, “आपने शायद उस समय सोचा होगा कि ये उस तरह का खेल है जैसा युवा लोग करते रहते हैं, लेकिन हकीकत में ये गलत व्यवहार था। इसने महिला का अपमान किया और उसका रेप किया। अब आपको पता चलेगा कि ये कितना गंभीर अपराध था।”

हेपबर्न के वकील मिशेल हेले ने कहा कि उनके मुवक्किल ने पश्चाताप व्यक्त किया था।

Editor's Pick