- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australian Bowling Coach: There was some confusion between Tim Paine and Pacers
'सिडनी टेस्ट के पहले दिन टिम पेन और तेज गेंदबाजों के बीच भ्रम की स्थिति थी'
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने कहा कि पेन और तेज गेंदबाजों के बीच रणनीति को लेकर कुछ परेशानी थी।
Published On Jan 04, 2019, 12:37 PM IST
Last UpdatedJan 04, 2019, 12:37 PM IST
Tim Paine and Mitchell Starc (AFP Image)
ऑस्ट्रेलिया टीम के गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने खुलासा किया है कि कप्तान टिम पेन और उनके तेज गेंदबाजों के बीच भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम की रणनीति को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद इसको लेकर बहस भी हुई।
ये भी पढ़ें:सिडनी टेस्ट में रिषभ पंत ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस सिडनी टेस्ट के पहले दिन संघर्ष करते दिखे। भारत ने पहले दिन चार विकेट पर 303 रन बनए थे। जिसके बाद सेकर ने खुलासा किया कि पेन और तेज गेंदबाज रणनीति के मामले में एकमत नहीं थे।
सेकर ने ‘एबीसी ग्रैंडस्टैंड’ से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि गेंदबाज कुछ और चाहते थे तथा टिम कुछ और। बाहर से देखने पर लग रहा था कि वहां कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।’’ सेकर ने कहा कि दिन का खेल समाप्त होने के बाद उनकी और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की टीम के साथ तीखी बहस हुई थी।
ये भी पढ़ें:सिडनी टेस्ट: दूसरे दिन 598 रनों से पीछे ऑस्ट्रेलिया, स्कोर 24/0
उन्होंने कहा, ‘‘कल रात हमारी दिन के खेल को लेकर बहस हुई क्योंकि हमारे लिए ये वास्तव में निराशा से भरा दिन था। ये बहस थोड़ी तीखी थी। मैं खुश नहीं था और जस्टिन लैंगर भी। गेंदबाज इसे जानते थे।’’
ऑफ स्पिनर नाथन लियोन भी आस्ट्रेलियाई रणनीति से खुश नहीं थे। उन्होंने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत खुश नहीं था। हम विकेट में नमी का फायदा नहीं उठा पाए। कप्तान और गेंदबाजों ने अच्छी रणनीति अपनाई लेकिन वो कारगर साबित नहीं हुई।’’