कप्‍तानी बचाने के पड़े लाले, Tim Paine ने घरेलू क्रिकेट में शुरू की गेंदबाजी, Video Viral

टिम पेन की कप्‍तानी में ही ऑस्‍ट्रेलिया को भारत से 0-2 से टेस्‍ट सीरीज गंवानी पड़ी.

Edited By : India.com Staff |Feb 08, 2021, 12:13 PM IST

Published On Feb 08, 2021, 12:13 PM IST

Last UpdatedFeb 08, 2021, 12:13 PM IST

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के टेस्‍ट कप्‍तान टिम पेन (Tim Paine) को आपने बल्‍लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपर की भूमिका में तो देखा ही होगा. पेन ने अब मैदान पर खुद को एक नए अवतार के लिए ढाल लिया है. वो अब गेंदबाजी भी करने लगे हैं. जी हां, टिम पेन ऑस्‍ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए.

मौका था ऑस्‍ट्रेलिया की क्रिकेट तस्‍मानिया प्रीमियर लीग का. खासबात ये है कि उन्‍होंने गेंदबाजी के दौरान विकेट भी निकाला. हालांकि उन्‍होंने अपने 10 ओवरों के दौरान 60 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्‍होंने छह वाइड गेंदें भी फेंकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह पहला मौका नहीं है जब टिम पेन (Tim Paine) गेंदबाजी कर रहे हों. इससे पहले भी वो यूनिवर्सिटी को तस्‍मानिया के लिए खेलते हुए स्पिन व मीडियम फार्स्‍ट गेंद फेंक चुके हैं. फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उन्‍होंने 36 ओवर गेंदबाजी की है. हालांकि उनका गेंदबाजी के दौरान रिकॉर्ड ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहा है.

ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम के कप्‍तान टिम पेन (Tim Paine) इस वक्‍त करियर में बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में एक अनुभवहीन टीम से हारने का ठीकरा टिम पेन पर ही फूटा था. इस वक्‍त उन्‍हें कप्‍तानी से हटाने पर भी विचार चल रहा है. ऑस्‍ट्रेलियाइ मीडिया की खबरों के मुताबिक क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपने पर विचार कर रहा है.

Editor's Pick