डेविड वार्नर का टीम में होना फ्लॉएड मेवैदर के टीम में होने जैसा : जस्टिन लैंगर

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने डेविड वार्नर को महान बल्लेबाज बताया।

Edited By : India.com Staff |Jul 05, 2020, 08:00 PM IST

Published On Jul 05, 2020, 08:00 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2020, 08:00 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर की तुलना महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर से की। मेवैदर अमेरिका के महान मुक्केबाज हैं जो अपनी 50 पेशेवर करियर बाउट में एक बार भी नहीं हारे और पांच वजन वर्गों में उनके नाम 15 बड़े विश्व खिताब हैं।

लैंगर ने ‘चैनल नाइन’ टीवी के ‘स्पोर्ट्स संडे’ कार्यक्रम में  उन्होंने कहा, ‘‘देखिये, मैं उसका समर्थन करता हूं। टीम में डेविड वार्नर का होना उसी तरह का है जैसे आपकी टीम में फ्लॉएड मेवैदर हों। ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2018 में हुई बॉल टैंपरिंग की घटना में के बाद वार्नर और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगाया गया। साथ ही वार्नर के टीम की कप्तानी या उप कप्तानी करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

लैंगर ने कहा, ‘‘अधिकारिक रूप से उसे फिर से ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी की जिम्मेदारी से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि वो फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर पाएगा क्योंकि स्थिति यही है लेकिन मुझे टीम में उसकी मौजूदगी पसंद है। वो बेहतरीन विस्फोटक खिलाड़ी है।’’

वार्नर ने खेल में वापसी के बाद खुद को ऑस्ट्रेलियाई टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित कर दिया है जो उनकी और स्मिथ की अनुपस्थिति में जूझ रही थी।

बैन से वापसी के बाद वार्नर ने विश्व कप 2019 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनकी एशेज सीरीज कुछ खास नहीं रही लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में वार्नर ने रिकॉर्ड तोड़ 335 रनों की पारी खेली।

लैंगर ने कहा कि वार्नर का टीम में वापस आना शानदार है। उन्होंने कहा, “मुझे वो पसंद है। वो हर तरह से महान खिलाड़ी है और पिछले दो साल से वो टीम में अच्छा है।”

Editor's Pick