- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australian coach Justin Langer is confident that replacements will fill the place of injured players
'चोटिल क्रिकेटरों की कमी महसूस नहीं होने देंगे वैकल्पिक खिलाड़ी'
सेमीफाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
Published On Jul 08, 2019, 04:05 PM IST
Last UpdatedJul 08, 2019, 04:05 PM IST
जस्टिन लैंगर (AFP Photo)
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पैर की मांसपेशियों में खिंचाव और शॉन मार्श बाजू में फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इन दोनों के विकल्प के तौर पर मैथ्यू वेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब को बुलाया गया है।
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की मांसपेशियों में भी खिंचाव है जिसके बाद वो लीग स्टेज के दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। मिशेल मार्श को स्टैंड बाई के रूप में टीम से जोड़ा गया है। अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले दबाव में है।
‘विश्व कप हारने के डर इंग्लैंड को है, हमारे पास खोने को कुछ नहीं’
क्रिकेट.काम.एयू ने लैंगर के हवाले से कहा, ‘‘दबाव किसी पर भी हो सकता है, मैदान पर मौजूद सभी 22 खिलाड़ियों के लिए दबाव है। मैथ्यू वेड ने काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और इसमें कोई संदेह नहीं कि वो करियर की सर्वश्रेष्ठ फार्म में है।’’
लैंगर ने कहा, ‘‘पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कुछ महीने पहले भारत को भारत में उनकी परिस्थितियों में 3-2 से हराने में मदद की थी और फिर पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में 5-0 की जीत के दौरान भी। मिशेल मार्श ने भी काफी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। हम भाग्यशाली हैं।’’
चोटों की समस्या से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ नए चेहरे खेल सकते हैं लेकिन कोच जस्टिन लैंगर को भरोसा है कि ये वैकल्पिक खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने देंगे।
Also Read
राहुल द्रविड़ से आगे और तमाम रिकॉर्ड, स्मिथ ने सिडनी पर इतिहास रच दिया
Also Read
AUS VS ENG: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत, सीरीज में 2-0 की बढ़त, WTC प्वॉइंट्स टेबल में भी हुआ बदलाव
Also Read
AUS VS ENG 2nd Test Day 4 Highlights: 'गाबा' टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत