ऑस्‍ट्रेलियन फैन्‍स को स्मिथ, वार्नर को देना चाहिए एक और मौका: टिम पेन

पूर्व कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ और उपकप्‍तान डेविड वार्नर पर लगा बैन इसी साल मार्च के अंत में खत्‍म हो रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 02, 2019, 04:06 PM IST

Published On Jan 02, 2019, 04:06 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2019, 04:06 PM IST

Warner Smith © Getty Images

Steven Smith with David Warner (File Photo) © Getty Images

टेस्‍ट टीम के कप्‍तान टिम पेन ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया के क्रिकेट फैन्‍स को पूर्व कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ और उपकप्‍तान डेविड वार्नर को माफ कर देना चाहिए। उन्‍हें दूसरा मौका मिलना चाहिए। हम राष्‍ट्रीय टीम में उनका स्‍वागत करेंगे।

पिछले साल केपटाउन टेस्‍ट के दौरान बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्‍टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगा दिया था। बल्‍लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा। बैनक्रॉफ्ट पर लगे बैन की अवधि दिसंबर के अंत में खत्‍म हो गई। जिसके बाद वो बिग बैश लीग में खेलते हुए भी नजर आए। स्मिथ और वार्नर पर लगा बैन इसी साल मार्च में खत्‍म हो रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- सिडनी में स्पिनर पर फंसा पेंच, कुलदीप, अश्विन और जडेजा अंतिम 13 में

पत्रकारों से बातचीत के दौरान टिम पेन से पूछा गया कि क्‍या स्मिथ, वार्नर को टीम में खुले दिल से स्‍वीकारा जाएगा। उन्‍होंने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसा होना चाहिए। मुझे उम्‍मीद है कि उन्‍हें टीम में स्‍वीकारा जाएगा। मुझे लगता है कि जब सभी अपने बैन की अवधि पूरी कर लेंगे तो ऑस्‍ट्रेलियाई फैन भी उन्‍हें माफ कर देंगे। उन्‍हें टीम में वापसी का सही मौका दिया जाएगा। मुझे लगता है कि वापसी के बाद तीनों के साथ अन्‍य क्रिकेटर्स की तरह ही व्‍यवहार किया जाएगा।”

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को पाकिस्‍तान के खिलाफ मार्च में वनडे सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि विश्‍व कप से पहले स्मिथ और वार्नर इस सीरीज से एक बार फिर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं

पढ़ें:- बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी की क्‍लोजिंग सेरेमनी से सुनील गावस्‍कर ने बनाई दूरी

टिम पेन ने कहा, “अगर आप किसी भी बड़ी टीम में से दो या तीन बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दो तो आपको थोड़ा बहुत जूझना तो पड़ेगा ही। हमारे पास विश्‍व स्‍तरीय खिलाड़ी हैं। वो जल्‍द ही एक बार फिर टीम के लिए उपलब्‍ध होने वाले हैं। जब वो टीम में आ जाएंगे तो टीम में अंतर साफ नजर आएगा।”

Editor's Pick