स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, कैमरून बैंक्रॉफ्ट की सजा कम करे बोर्ड: ACA

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन का कहना है कि तीनों खिलाड़ियों पर प्रशासकों द्वारा बहुत अधिक दबाव डाला गया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 29, 2018, 02:47 PM IST

Published On Oct 29, 2018, 02:47 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2018, 02:47 PM IST

Steven Smith, David Warner (Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर बॉल टैंपरिंग मामले में लगे बैन को हटाने की मांग की है। एसीए का कहना है कि प्रशासकों ने खिलाड़ियों को काफी दबाव डाला था।

मार्च में हुए सैंडपेपर गेट मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाही को लेकर तैयार की गई एक गंभीर रिपोर्ट ने खेल को हिलाकर रख दिया गया। एसीए ने तीनों टेस्ट खिलाड़ियों को हालात के दोषी की तरह पेश किया है और कहा कि उन्हें दोबारा खेलने की अनुमति दे दी जानी चाहिए। एक स्वतंत्र समिति ने इस मामले की समीक्षा करने के बाद ये कहा कि प्रशासन ने खिलाड़ियों पर हर कीमत पर जीतने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाला था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एसीए के प्रेसीडेंट ग्रेग डायर ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में हुई घटना खिलड़ियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने जाने के कल्चर और सिस्टम की उपज थी। निष्पक्षता की ये मांग है कि स्वतंत्र रूप से साबित हो चुके इन सभी कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए और सजा कम की जानी चाहिए। स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट को मिली सजा की कठोरता पर फिर विचार करना चाहिए।”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स टेस्ट में सलामी बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट गेंद को सैंडपेपर से रगड़कर उसकी दशा बदलने की कोशिश करत कैमरे पर नजर आए थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग  के आरोप को स्वीकार किया था। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के बाद स्मिथ और उप कप्तान वार्नर पर एक साल और बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया था।

Editor's Pick