भारत में फंसे ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी जमाएंगे मालदीव में डेरा, दिल्‍ली से पकड़ेंगे चार्टर्ड फ्लाइट

कोरोना वायरस से संक्रमित माइकल हसी अभी भारत में ही रुकेंगे. वो ठीक होने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के दल से जुड़ेंगे.

Edited By : India.com Staff |May 05, 2021, 06:40 PM IST

Published On May 05, 2021, 06:40 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2021, 06:40 PM IST

आईपीएल (IPL 2021) के बीच में स्‍थगित होने से सबसे ज्‍यादा नुकसान ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर्स (Australian Cricket Team) को हुआ है. भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार ने भारत से जुड़ी सभी उड़ानों पर रोक लगा रखी है. ऐसे में भारत में फंसी कंगारू खिलाड़ी अब यहां से मालदीव जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि भारत से चार्टर्ड प्‍लेन से ऑस्‍ट्रेलिया से जुड़े 38 क्रिकेटर्स, कोचिंग स्‍टाफ, कमेंटेटर्स व अंपायर्स का दल फिलहाल मालदीव जा रहा है. मलदीव में रहते हुए ही वो ऑस्‍ट्रेलिया के लिए फ्लाइट खुलने का इंतजार करेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल (IPL 2021) शुरुआत नौ अप्रैल से हुई थी। इस सीजन में केवल 29 मैच ही हो पाए हैं. भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच बायो-बबल भी काम नहीं आ सका। अंतत:  टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए  स्‍थगित करना पड़ा है। बीच में ही टूर्नामेंट रुकने से विदेशी खिलाड़ी अब भारत में फंस गए हैं।

फिलहाल ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार ने 15 मई तक भारत से यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है. माना जा रहा है कि आगे आने वाले समय में भी ये जल्‍द नहीं खुलेगा. कोलकाता नाइटराइडर्स के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ सभी ऑस्ट्रेलियाई आज से दिल्ली में जुटना शुरू हो गए हैं और वे चार्टर्ड विमानों से मालदीव रवाना होंगे.’’

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी को भारत में रूकना होगा जो कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर पहले ही मालदीव पहुंच गए हैं.

Editor's Pick