• Home
  • News
  • Australian cricketers don’t like Justin Langer’s coaching style: report

कोच जस्टिन लैंगर के काम करने की तरीके से खुश नहीं हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी: रिपोर्ट

कोच जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छपी खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 30, 2021, 03:43 PM IST

Published On Jan 30, 2021, 03:43 PM IST

Last UpdatedJan 30, 2021, 03:43 PM IST

(AFP)

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक के बार के बाद खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की कोचिंग शैली खिलाड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई हैं। हालांकि कोच ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ खिलाड़ी लैंगर की मैनेजमेंट शैली से खुश नहीं है क्योंकि वो छोटी छोटी चीजों पर बेवजह दबाव बनाते हैं और उनका मूड बार बार बदलता रहता है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि लैंगर तीनों फॉर्मेट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि आस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों को सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड बेहतर लगते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ड्रेसिंग रूम के सूत्रों ने कहा कि इतने महीनों से बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों को लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही। वे छोटी छोटी चीजें पकड़ने के उनके स्वभाव और मूड में पल पल बदलाव से तंग आ चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि लैंगर जरूरत से ज्यादा कमियां निकालते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में लंच ब्रेक पर गेंदबाजों को आंकड़े और निर्देश थमा दिये कि कहां गेंदबाजी करनी है।’’

ICC Test ranking: पुजारा-रहाणे को फायदा; नंबर-4 पर बरकरार हैं कोहली

लैंगर ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा , ‘‘ये गलत है। कोचिंग कोई लोकप्रियता की दौड़ नहीं है। खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो ये संभव नहीं है। मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता। मैं गेंदबाजों की बैठकों में भी नहीं जाता। वो गेंदबाजी कोच का काम है। मैं ये सब भी नहीं करता। इस तरह की बात भी गेंदबाजों से नहीं करता। अब पिछले कुछ महीने के अनुभव से लगता है कि इस पर ध्यान देना चाहिए।’’

Editor's Pick