- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australian cricketers wear black arm band to give tribute to Colin Guest who passed away at 81
एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, ये है वजह
एडिलेड टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है। भारत को जीत के लिए छह विकेट की दरकार है।
Published On Dec 09, 2018, 01:35 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2018, 01:35 PM IST
Black Arm Band (File Photo) @ Getty Image
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज कॉलिन गेस्ट का शनिवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। गेस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्हें विकेट नहीं मिली थी। फर्स्ट क्लास करियर के दौरान गेस्ट ने 36 मैचों में 115 विकेट लिए। भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट के दौरान चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने फील्डिंग करते हुए अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पढ़ें: IPL 2019 में नहीं खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान, बोर्ड ने नहीं दी इजाजत
कॉलिन गेस्ट ने साल 1958-59 से 1963-64 के दौरान विक्टोरिया की टीम के लिए कुल 27 मैच खेले। वो इस दौरान 24.38 की औसत से 95 विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने करियर के दौरान 571 रन भी बनाए हैं। करियर के दौरान पांच बार गेस्ट पांच विकेट हॉल अपने नाम करने में भी कामयाब रहे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने कहा, “कॉलिन गेस्ट ने घरेलू क्रिकेट में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने बतौर खिलाड़ी और कोच काफी अच्छी भूमिका निभाई। उन्हें साल 1963 में टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विक्टोरिया के मैच के दौरान उन्होंने अपना करियर बेस्ट (7/95 और 10/134) दिया था। जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में केन मैके की जगह शामिल किया गया था।”
पढ़ें: IPL 2019: दिसंबर में होने वाली नीलामी से युवा भारतीय खिलाड़ियों का नुकसान
उन्होंने कहा, “कॉलिन गेस्ट को वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में शानदार योगदान के लिए जाना जाएगा। हम कॉलिन गेस्ट के क्रिकेट में दिए योगदान को हमेशा याद रखेंगे।”