अहम मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर, फिट हुए कप्तान
ऑस्ट्रेलिया पर पहले दो मुकाबले हारने के बाद सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।
Published On Jun 19, 2018, 01:20 PM IST
Last UpdatedJun 19, 2018, 01:20 PM IST
Tim Paine (File Photo) © AFP
इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया करो या मरो की स्थिति में है। सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में आज नॉटिंघम में होने वाले तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत दर्ज करनी होगी। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर आई है। चोट से जूझ रहे कप्तान टिम पेन के तीसरे वनडे में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। इस मैच के लिए उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है।
चोटिल मैक्सवेल ने नहीं की प्रैक्टिस
टिम पेन के पास कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी है। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में विकेटकीपिंग के दौरान एक गेंद कप्तान के मुंह पर आकर लग गई थी। चोटिल होने के बाद उनके तीसरे मैच में खेलने पर सवाल खड़े होने लगे थे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल का भी तीसरे मैच में खेलना अभी मुश्किल ही नजर आ रहा है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान वो अपनी पूरी स्ट्रेंथ से गेंदबाजी नहीं करते दिखे। मैक्सवेल ने केवल हल्की फुलकी गेंदबाजी की।
बिले स्टैनलेक को मिल सकता है मौका
इस बात की भी संभावना है कि पैर की उंगली में लगी चोट के कारण दूसरा वनडे नहीं खेल पाने वाले बिली स्टैनलेक को तीसरे मैच में जगह मिल सकती है। बात दें कि लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे रैंकिंग में गिरकर पांचवे से छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को मिला जो अब पांचवें स्थान पर आ गई है।