• Home
  • News
  • Australian Team practicing on special pitches at Darwin for Bangladesh tour

जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया की खास तैयारी, बना डाली ढाका और चटगांव जैसी पिच!

27 अगस्त से शुरू होगी बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 10, 2017, 04:43 PM IST

Published On Aug 10, 2017, 04:43 PM IST

Last UpdatedAug 10, 2017, 04:43 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम © Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई टीम © Getty Images

हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ सैलरी विवाद को लेकर चर्चाओं में रही है लेकिन अब जब उनका ये विवाद सुलझ गया है तो इस टीम ने बांग्लादेश दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जो कि 27 अगस्त से शुरू होगी। आपको बता दें इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम खास तैयारियां कर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में कैंप लगाया है, जहां वो बांग्लादेश जैसी पिच और हालातों में ही प्रैक्टिस कर रही है, इसका खुलासा खुद ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच डैरेन लेहमन ने किया।

डैरेन लेहमन ने कहा, ‘हम बांग्लादेश के लिए इस हफ्ते कड़ी तैयारी करेंगे। एनटीसीए में प्रैक्टिस अच्छी होगी क्योंकि उन्होंने हमारे लिए वैसी ही पिच बनाई हैं जैसी बांग्लादेश में मिलती है। यहां की पिच धीमी होगी और गेंद नीची रहेगी। एनटीसीए में 3 पिच ऐसी बनाई गई हैं जो बिलकुल ढाका स्टेडियम की तरह हैं। 3 और पिच चटगांव की तरह बनाई गई हैं।’ ऑस्ट्रेलियाई टीम 18 अगस्त को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। जहां वो 27 से 31 अगस्त तक पहला टेस्ट खेलेगी। उसके बाद दूसरा टेस्ट 4 से 8 सितंबर के बीच खेला जाएगा। अभिनव मुकुंद ने नस्लवाद पर लोगों को लताड़ा, कहा सिर्फ गोरे ही हैंडसम नहीं होते

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश के लिए खास तैयारी क्यों
बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इसलिए खास तैयारी कर रही है क्योंकि पिछले कुछ समय में उसका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा है। भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में उसे हार मिली और चैंपियंस ट्रॉफी में भी वो सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। बात करें बांग्लादेश की तो उसने अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में वो पहला टेस्ट हारी थी लेकिन दूसरे मैच में उसने इंग्लिश टीम को 108 रन से मात दे दी थी।

Editor's Pick