• Home
  • News
  • Australia’s biggest problem in the 3rd ODI might be MS Dhoni who is probably playing last match before home crowd, says Dean Jones

'होम ग्राउंड पर संभावित आखिरी वनडे में धोनी बन सकते हैं ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सिरदर्द'

पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-0 से बढ़त बनाए हुए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 08, 2019, 11:51 AM IST

Published On Mar 08, 2019, 11:51 AM IST

Last UpdatedMar 08, 2019, 11:51 AM IST

Mahendra Singh Dhoni © PTI

Mahendra Singh Dhoni (File Photo) © PTI

भारत को आज ऑस्‍ट्रेलिया के सामने रांची में सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में उतरना है। अपने होम ग्राउंड पर शायद से महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी वनडे मुकाबला होो होने वाला है। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व बल्‍लेबाज डीन जोन्‍स का मानना है कि घरेलू फैन्‍स के सामने माही अपने संभावित आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं।

पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 2-0 से बढ़त बनाए हुए हैं। रांची में अगर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम हारती है तो वो सीरीज गंवा देगी। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान डीन जोन्‍स ने कहा, “ऑस्‍ट्रेलिया के लिए तीसरे वनडे मुकाबले में सबसे बड़ी चिंता धोनी हो सकते हैं। शायद रांची में अपने होम क्राउड के सामने उनका ये आखिरी वनडे मुकाबला होगा। ऐसे में वो अपने घर में अच्‍छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए धोनी का सामना करना काफी मुश्किल होने वाला है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जोन्‍स ने कहा, “हमें कुलदीप यादव और केदान जाधव के खिलाफ में एक अच्‍छी योजना के साथ उतरना होगा। अगर शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया वनडे मुकाबले में जीत दर्ज कर पाई तो आगामी विश्‍व कप को देखते हुए टीम के लिए काफी अच्‍छा होगा।”

पढें:- BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा, शिखर धवन ए+ ग्रेड से बाहर

उन्‍होंने कहा, “भारत के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन पहले दो वनडे के दौरान अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टॉप बल्‍लेबाजों के अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद भी वो जीत रहे हैं। ये मौजूदा भारतीय टीम के लिए फायदे का सौदा है। मैच किसी भी स्थिति में हो भारतीय टीम को विश्‍वास रहता है कि वो इसे जीत सकते हैं।”

जोन्‍स ने अपने करियर के दौरान 52 टेस्‍ट में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए। इसी तरह 164 वनडे मैचों में उनके बल्‍ले से 44.61 की औसत से 6,068 रन निकले। उन्‍होंने कहा, “ऑस्‍ट्रेलिया के बल्‍लेबाजों को इस बात का ऐहसान करना ही होगा कि गेंद कहीं भी टप्‍पा खाए या कोई भी गेंदबाज गेंद डाल रहा हो, उन्‍हें उसे बाउंड्री के पार पहुंचाना है। भारत की स्पिन गेंदबाजी के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम काफी डॉट गेंद खेल रही है। अगर टीम को 300 पार स्‍कोर बनाना है तो उन्‍हें स्‍ट्राइक रोटेट करनी ही होगी।”

पढें:- धोनी के समर्थन में उतरे गांगुली, बोले- एमएस को वर्ल्‍ड कप के बाद भी टीम में बने रहना चाहिए

जोन्‍स स्पिन गेंदबाजी में एडम जम्‍पा और नॉथन लियोन के प्रदर्शन से खुश हैं। हालांकि वो ये भी मानते हैं कि उन्‍हें अपनी योजना में बदलावा की जरूरत है। “लियोन ने अच्‍छी गेंदबाजी की। जम्‍पा का प्रदर्शन भी अच्‍छा था। पैट कमिंस ने भी बीच के ओवरों में अच्‍छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि कप्‍तान एरोन फिंच को डेथ ओवरों की ज्‍यादा चिंता किए बिना बीच के ओवरों में भारत के अच्‍छे बल्‍लेबाजों के खिलाफ ज्‍यादा से ज्‍यादा गेंदबाजी पर लगाना चाहिए।”

Editor's Pick