Watch: इस टीम ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, आखिरी 2 ओवर में 61 रन चेज कर रचा इतिहास

क्रिकेट में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. यूरोपियन क्रिकेट में ऐसा ही एक बड़ा कारनामा हुआ जो अब खूब चर्चा बटोर रहा है.

Edited By : Vanson Soral |Jul 15, 2024, 06:41 PM IST

Published On Jul 15, 2024, 06:41 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2024, 06:41 PM IST

Cricket

PIC- @EC

क्रिकेट में कई टीमों ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का कारनामा किया है लेकिन एक टीम ने आखिरी के 2 ओवरों में 61 रन चेज करते हुए सनसनी मचा दी है. ये कमाल हुआ है यूरोपियन क्रिकेट में जहां ऑस्ट्रिया ने 2 ओवर में 61 रन चेज कर डाले और एक गेंद भी बाकी रह गई. इस मैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऑस्ट्रिया ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे और रोमानिया की टीम द्वारा दिए गए टारगेट से टीम अब भी 61 रन दूर थी. इसके बाद आखिरी 2 ओवरों में जो हुआ वो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया. आखिरी 12 गेंदों में चौको-छक्कों के साथ जमकर वाइड और नो बॉल देखने को मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये मुकाबला 10-10 ओवर का खेला गया जिसमें रोमानिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 167 रन का स्कोर खड़ा किया. रोमानिया की ओर से बल्लेबाज अरियान मोहम्मद ने 39 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों के दम पर नाबाद 104 रन ठाक डाले. वहीं, मोहम्मद मोइज ने 14 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए. इस तरह रोमानिया ने ऑस्ट्रिया के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया की टीम ने शुरुआत में ही 3 विकेट खो दिए. लेकिन हार नहीं मानी. आठवें ओवर तक टीम ने 107 बना लिए थे और फिर अगले 2 ओवरों में वो हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी.

ऑस्ट्रिया के कप्तान आकिब इकबाल ने बल्ले से कहर ढाते हुए 9वें ओवर में 41 रन ठोक डाले. आखिरी ओवर में भी यही अंदाज जारी रहा. इमरान आसिफ ने छक्का जड़ने के बाद आकिब को स्ट्राइक दे दी. आकिब ने लगातार तीन छक्के ठोक एक गेंद शेष रहते हुए ऑस्ट्रिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी. आकिब ने 19 गेंदों में 2 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए. वहीं, इमरान आसिफ ने 12 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के की मदद से नाबाद 22 रनों की पारी खेली.

Editor's Pick