- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ausw vs engw women world cup final australia alyssa healy 170 run inning set 357 run target for england 5317115
AUSw vs ENGw, Women World Cup Final: एलिसा हीली की 170 रन की पारी से सहमा इंग्लैंड, जीत के लिए 357 का लक्ष्य
एलिसी हीली ने खिताबी मैच में 24 चौके जड़े. अब देखना होगा कि इंग्लैंड की महिला टीम (AUSw vs ENGw) इस हाइ प्रेशर गेम में विशाल लक्ष्य को बना पाती है या नहीं.
Published On Apr 03, 2022, 10:50 AM IST
Last UpdatedApr 03, 2022, 10:50 AM IST
AUSw vs ENGw, Women World Cup Final: महिला विश्व कप 2022 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली का जादू देखने को मिला. हिली ने मैच में 130 गेंदों पर 170 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 26 चौके भी आए. हिली की इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच में निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए. इंग्लैंड को जीत के लिए 357 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है.
इंग्लैड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद आस्ट्रेलिया ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाये रखा. हीली के शानदार प्रदर्शन के अलावा राचेल हेन्स (68) और बेथ मूनी (62) ने भी अर्धशतक जमाये. इंग्लैंड की तरफ से अन्या श्रबसोले ने 46 रन देकर तीन विकेट लिये.