- Home
- News
- Ausw vs indw 2nd t20i tahila mcgraths scintillating innings australia beat india by four wickets 5047552
AUSW vs INDW: ताहिला मैक्ग्रा की धमाकेदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
Published On Oct 09, 2021, 06:01 PM IST
Last UpdatedOct 09, 2021, 06:01 PM IST
भारतीय गेंदबाजों के संघर्षपूर्ण प्रयासों के बावजूद ताहिला मैक्ग्रा (Tahlia McGrath) की धमाकेदार पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
क्वींसलैंड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय मीडियम पेसर शिखा पांडे (Shikha Pandey) ने पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया।
ओवर की चौथी गेंद, जिसे कई क्रिकेट समीक्षकों द्वारा बॉल ऑफ द सेंचुरी करार दिया जा रहा है, पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हेली (4) को बोल्ड किया।
पहली सफलता मिलने के बाद राजेश्वरी गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को बिखेर कर रख दिया। गायकवाड़ ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें कप्तान मेग लेनिंग (15) का विकेट भी शामिल हैं।
इस बीच बेथ मूनी ने 36 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई क्रम को संभालने की कोशिश की। लेकिन 14वें ओवर में मूनी भी गायकवाड़ का शिकार बनी।
94 रन के स्कोर पर 6 विकेट खोने के बावजूद ताहिला ने 33 गेंदो पर 42 रनों की नाबाद पारी खेलकर 19.1 ओवर में 119 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।