IPL 2024: आवेश खान ने बताया, DC के खिलाफ आखिरी ओवर उनकी सर्वश्रेष्ठ कोशिश थी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ‘ट्रेड’ करके आवेश को राजस्थान रॉयल्स को दिया है. आवेश आठ वनडे और 20 T20 मैच खेल चुके हैं.

Edited By : Vanson Soral |Mar 29, 2024, 02:17 PM IST

Published On Mar 29, 2024, 02:17 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2024, 02:17 PM IST

Avesh Khan

PIC- @IPL

जयपुर। रास्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा चरण में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जो अंतिम ओवर डाला था, वह ‘डेथ ओवरों’ में संभवत: उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था. वेश को गुरुवार रात को अंतिम ओवर में 17 रन का बचाव करना था और वह आराम से ऐसा करने में भी सफल रहे जिसमें उन्होंने एक के बाद एक यार्कर डालकर प्रतिद्वंद्वी टीम को महज चार रन ही दिये.

इससे राजस्थान ने दिल्ली कैपिल्स पर 12 रन से जीत हासिल की. लखनऊ सुपर जायंट्स ने ‘ट्रेड’ करके आवेश को राजस्थान रॉयल्स को दिया है. आवेश आठ वनडे और 20 T20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैंने पहली बार अंतिम ओवर डाला है. पिछले साल मैंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसा किया था. जब मैं दिल्ली के लिए खेलता था तो वहां भी अंतिम ओवर डाला था. लेकिन जहां तक कार्यान्वयन की बात थी तो उस लिहाज से यह मेरा सर्वश्रेष्ठ ओवर रहा. सभी गेंद एक ही जगह ‘वाइड यार्कर’ रहीं. ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजू गेंदबाजों के लिहाज से शानदार कप्तान

उन्होंने कहा कि पिछले चरण की तुलना में इस सत्र में उनकी भूमिका बदल गयी है. इस 27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, ‘‘लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स में मैं पावरप्ले में दो ओवर डालता था. यहां मैं पावरप्ले के बाद दो ओवर और ‘डेथ ओवरों’ (अंतिम ओवरों) में भी गेंदबाजी कर रहा हूं. टीम प्रबंधन और संजू सैमसन ने मुझे अपनी योजना का कार्यान्वयन करने के लिए पूरी आजादी दी है जिससे मुझे मदद मिल रही है. संजू गेंदबाजों के लिहाज से शानदार कप्तान है. ’’

रियान पराग ने मैच बदलने वाली पारी खेली

आवेश ने कहा, “आज रात कोई ओस नहीं थी और इससे मुझे सटीक गेंदबाजी करने में मदद मिली. ओस कभी-कभी आपके प्लान को प्रभावित कर सकती है.” उन्होंने रॉयल्स के नए नंबर चार रियान पराग के बारे में कहा, “यह मैच बदलने वाली पारी थी क्योंकि हमने जल्दी विकेट खो दिए थे और रन रेट भी कम था. उन्होंने हमें लड़ने लायक स्कोर खड़ा करने में मदद की. वह अच्छी लय में हैं और उन्होंने इस गेम में यह दिखाया. “

Editor's Pick