- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Avesh Khan upset MS Dhoni was let go off his bowling by Colin Munro during IPL
धोनी का विकेट निकालने से चूका ये खिलाड़ी, हमेशा रहेगा मलाल
आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम किया।
Published On Jun 07, 2018, 08:09 PM IST
Last UpdatedJun 07, 2018, 08:09 PM IST
MS Dhoni (File Photo) © IANS
आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान को इस बात का अफसोस है कि उनकी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कैच छूट गया था। आवेश का कहना है कि अगर धोनी का कैच नहीं छटूता तो वह उनका आईपीएल का सबसे यादगार पल होता। दरअसल पुणे में 30 अप्रैल के खेले गए मैच में चेन्नई पहले बल्लेबाजी कर रही थी और पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर कोलिन मुनरो ने आवेश की गेंद पर धोनी का कैच छोड़ दिया था। आवेश को हालांकि इस बात की खुशी है कि वो युवराज सिंह, आंद्रे रसल जैसे खिलाड़ियों का विकेट ले पाए।
यहां इंडियन ऑयल के कार्यक्रम स्पोटर्स कॉनक्लेव-2018 में शिरकत करने आए आवेश ने संवाददाताओं से कहा, “आईपीएल में मेरा सबसे यादगार पल युवराज सिंह को आउट करना रहा। दुर्भाग्यवश माही भाई (धोनी) का कैच छूट गया था, मेरी गेंद पर। अगर वो कैच पकड़ में आ जाता तो वो मेरा यादगार पल होता, लेकिन युवराज और रसेल का विकेट लेना भी यादगार था।”
दिल्ली के मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग थे। आवेश का कहना है कि पोटिंग हमेशा उन्हें आत्मविश्वास देते थे। वो मुझे हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाते थे और बोलते थे कि तुम सर्वश्रेष्ठ हो। तुम हमेशा अच्छा करोगे। वो हमेशा मुझसे सकारात्मक बातें करते थे। इतना बड़ा खिलाड़ी जब बोलता है तो अपने आप एक आत्मविश्वास आता है कि मुझे टीम के लिए अच्छा कर के दिखाना है।”
प्रशिक्षकों के बताए गए रास्तों के अलावा आवेश नक्कल गेंद पर भी काफी मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि वह नकल गेंद अभ्यास में तो फेंक लेते हैं लेकिन मैचों में डाल सकें इसके लिए उन्हें और आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मैं नकल गेंद को लगभग सीख ही गया था, लेकिन मैच में डालने का आत्मविश्वास नहीं था। धीरे-धीरे वो आत्मविश्वास हासिल करूंगा और फिर मैं इसे अगले आईपीएल में डालूंगा।