जीत के बाद भी Axar के कटे पैसे, इस गलती के कारण लग गया तगड़ा जुर्माना
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर तगड़ा जुर्माना लगा है.
Published On May 12, 2026, 01:09 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2026, 01:09 PM IST
Axar Patel Fined
Axar Patel Fined: सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स आखिरकार जीत की पटरी पर आती दिखी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद दिल्ली की टीम में नया जोश देखने को मिला.
दिल्ली कैपिटल्स की जीत में टीम के कप्तान अक्षर पटेल का भी योगदान काफी खास रहा. उन्होंने इस मुकाबले में सीजन का पहला अर्धशतक लगाया और टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया. हालांकि मुकाबले में अक्षर से एक छोटी से गलती भी हुई जिसका हर्जाना उन्हें अपने पैसे गंवाकर चुकाने पड़े.
अक्षर पटेल के कटे पैसे
जी हां, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पैसे कटे हैं. अक्षर पटेल के ये पैसे मैच में स्लो ओवर रेट को लेकर काटा गया है. अक्षर पटेल पर तगड़ा जुर्माना लगा है और उनके 12 लाख रुपये काटे गए हैं. ऐसे में जीत की खुशी मना रहे अक्षर पटेल के लिए यह खबर थोड़ी निराशा भरी रही.
बल्ले से अक्षर ने मचाया था धमाल
मुकाबले में अक्षर पटले के प्रदर्शन पर नजर डाले तो धर्मशाला में हुए इस मैच में अक्षर ने गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाए. हालांकि जब बात बैटिंग की आई तो उनका एक अलग रूप फैंस को देखने को मिला. अक्षर पटेल मुकाबले में ऐसे वक्त पर बल्लेबाजी करने आए थे जब टीम मुश्किल में घिरी हुई नजर आ रही थी. यहां से अक्षर ने पहले टीम को संभाला और फिर तूफानी अंदाज अपनाते हुए बड़े-बड़े शॉट्स खेलना शुरू किया. अक्षर ने मैदान के हर ओर ताबड़तोड़ अंदाज में शॉट्स लगाते हुए 30 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन कूट दिए और दिल्ली की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी.
दिल्ली हालांकि अभी तक आईपीएल से बाहर नहीं हुई है. प्वाइंट्स टेबल पर उनके पोजिशन पर नजर डाले तो फिलहाल अक्षर की सेना 12 मैच में 5 जीत और 7 हार के और 10 अंक के साथ सातवें नंबर पर काबिज है. दिल्ली की टीम यही चाहेगी कि वह अपने वाले सभी मुकाबले में धमाकेदार जीत अर्जित करे और प्लेऑफ के समीकरण में बनी रहे.