• Home
  • News
  • Axar Patel Led Delhi Capitals can Win IPL 2026 says former India Opener Aakash Chopra

IPL 2026: 'दिल्ली कैपिटल्स इस बार बन सकती है चैंपियन, बशर्ते...', पूर्व ओपनर ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार भी आईपीएल नहीं जीती है. लेकिन भारतीय टीम के पूर्व ओपनर का मानना है कि इस बार अक्षर पटेल की कप्तानी वाली खिताब जीत सकती है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 22, 2026, 09:11 PM IST

Published On Mar 22, 2026, 09:11 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2026, 09:11 PM IST

Axar Patel team can win ipl 2026 says aakash chopra

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार जीत सकती है आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीता है. हालांकि टीम कागजों में मजबूत दिखती रही है लेकिन नतीजा कभी उसके पक्ष में नहीं आया है. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा इस बार दिल्ली की यह फ्रैंचाइजी बहुत मजबूत दिख रही है. चोपड़ा ने कहा कि अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला खिताब जीत सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स उन दो फ्रेंचाइजी में से एक है, जिन्होंने 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से हर सीजन में खेलने के बावजूद कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम ऐसी है जिसने कभी आईपीएल नहीं जीता है. आकाश चोपड़ा ने ‘जियोस्टार’ से बात करते हुए कहा, ‘जिस किसी ने भी कई ट्रॉफी जीती हैं, यहां तक कि गुजरात टाइटंस भी, जो दो बार फाइनल में पहुंचे और एक बार ट्रॉफी को अपने नाम किया. आप इन सभी टीमों को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि निरंतरता और स्थिरता ने ही उन्हें सफल होने में मदद की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- फिर खिलाड़ियों की सैलरी काटी जाए… IPL 2026 से पहले अश्विन ने छेड़ी नई बहस

इस साल चैंपियन बन सकती है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की तारीफ करते हुए आकाश ने कहा, ‘आईपीएल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपको फिर शुरुआत करने का मौका देता है. हर तीन साल के बाद एक बड़ी नीलामी होती है. दिल्ली की तारीफ करनी होगी, क्योंकि 2019 से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और 2020 में फाइनल में भी पहुंचे थे. महिला टीम डब्ल्यूपीएल के चारों सीजन में फाइनल में पहुंची है. उन्होंने अपनी नीलामी की रणनीति सही रखी है और इस साल मुझे लगता है कि उनके पास एक बहुत मजबूत यूनिट है. इसी वजह से मुझे उम्मीद है कि यह साल उनका हो सकता है.’

शुरुआत में ही कॉम्बिनेशन बना लेती हैं टीमे

आकाश ने टीम में स्थिरता बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘अगर आप अपना वर्तमान बदलना चाहते हैं, तो स्थिरता बहुत जरूरी है. हमने अक्सर देखा है कि बेहतर टीमें पहले या दूसरे मैच में ही अपना सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन बना लेती हैं, जबकि जो टीमें लगातार बदलाव करती रहती हैं—25 में से लगभग 22 खिलाड़ियों का इस्तेमाल करती हैं—वे टॉप के बजाय निचले पायदान के ज्यादा करीब रहती हैं.’ आकाश चोपड़ा ने कहा कि कागज पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें- धोनी या सैमसन, आईपीएल 2026 में कौन करेगा CSK के लिए विकेटकीपिंग, मिल गया जवाब

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में मिलाजुला रहा था. दिल्ली ने पिछले सीजन में खेले 14 मुकाबलों में से 7 मैच जीते थे, जबकि 6 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. एक मैच बेनतीजा रहा था. दिल्ली ने आईपीएल 2025 में आगाज दमदार अंदाज में किया था, लेकिन टीम अपनी लय को दूसरे हाफ में बरकरार नहीं रख सकी थी.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जेमिसन.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick