Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 15, 2025 8:40 PM IST

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं. पटेल बीमारी की वजह से नहीं खेल पाएंगे. वह अभी टीम के साथ लखनऊ में हैं, जहां 17 दिसंबर को सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है. वहां अक्षर का मेडिकल चेकअप किया जाएगा. सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा.
पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. अक्षर धर्मशाला में हुए मैच में भी नहीं खेले थे. इनके साथ ही जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ नहीं थे. वह निजी कारणों से तीसरे मैच में नहीं खेले थे.
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से अपने नाम किया था. इस मुकाबले में मेजबान टीम ने 6 विकेट खोकर 175 रन बनाने के बाद मेहमान टीम को 12.3 ओवरों में 74 रन पर समेट दिया.
अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 51 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.
धर्मशाला में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. साउथ अफ्रीकी टीम को 117 रन पर समेटने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया.
टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. अब भारत की निगाहें टी20 सीरीज पर हैं.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में 17 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में सीरीज का अंतिम मैच आयोजित होगा.
शहबाज की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए तीन वनडे इंटरनेशनल और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वह आखिरी बार भारत के लिए 2023 में खेले थे. ग्वांगझू में अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल में वह टीम का हिस्सा थे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. बंगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 60 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट भी 133.33 का रहा है. वहीं उन्होंने 8.25 के इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
