• Home
  • News
  • Ayush Badoni Half century in LSG VS DC Ipl 2024 Match

छोटा पैकेट- बड़ा धमाका, आयुष बदोनी ने दिल्ली के खिलाफ मचाया धमाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली. बदोनी और अरशद खान (20) के बीच 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2024, 10:15 PM IST

Published On Apr 12, 2024, 10:15 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2024, 10:15 PM IST

Ayush Badoni

(Image credit-IPLT20.Com)

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने धमाल मचा दिया. आयुष बदोनी ने आईपीएल करियर का ना सिर्फ तीसरा अर्धशतक जड़ा, बल्कि अपनी इस पारी से लखनऊ की मैच में शानदार वापसी कराई.

लखनऊ की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. पहले 10 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा रहा. कुलदीप यादव के नेतृत्व में दिल्ली की टीम ने शिकंजा कसा और 94 रन के स्कोर पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे, इसके बाद आयुष बदोनी ने धमाल मचा दिया. दुबले-पतले से दिखने वाले आयुष बदोनी ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने अरशद खान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर लखनऊ की मैच में वापसी कराई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयुष बदोनी और अरशद खान के बीच 73 रन की साझेदारी

आयुष बदोनी ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 35 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी पारी में आयुष बदोनी ने पांच चौके और एक छक्का लगाया. आयुष बदोनी और अरशद खान (16 गेंद में 20 रन) के बीच 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई, जिससे लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए.

साल 2022 से LSG का हिस्सा हैं आयुष बदोनी

24 साल के आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2022 में 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था. इसी साल उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू किया था. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले बदोनी ने आईपीएल में 33 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 483 रन है. उनके नाम आईपीएल में तीन अर्धशतक है. आयुष बदोनी ने आईपीएल 2024 में इससे पहले निराश किया था, मगर दिल्ली के खिलाफ मैच में लखनऊ के इस युवा खिलाड़ी ने वापसी की और दमदार अर्धशतक जड़ा.

Editor's Pick