add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वाशिंगटन सुंदर की जगह यह खिलाड़ी भारतीय टीम में हुआ शामिल, दमदार है रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने सोमवार को वाशिंगटन सुंदर के चोट की वजह से सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 12, 2026 2:32 PM IST

Ayush Badoni receives maiden call-up: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच बुरी खबर आई है. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

वाशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में पसली में चोट लगी थी. 26 साल के खिलाड़ी सुंदर ने पांच ओवर में 27 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद वह क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे, वह बाद में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. भारत ने यह मैच चार विकेट से जीता.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी

वाशिंगटन चोटिल भारत न्यूजीलैंड सीरीज में चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले हफ्ते साइड स्ट्रेन के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए थे,जबकि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि उन्हें ग्रोइन की चोट के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी.

पुरुष चयन समिति ने आयुष बडोनी को वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है. बडोनी दूसरे वनडे के वेन्यू राजकोट में टीम के साथ जुड़ेंगे

आयुष बडोनी का शानदार है रिकॉर्ड

आयुष बडोनी ने अबतक 21 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1681 रन बनाए हैं. भारत के युवा बल्लेबाज के नाम 4 शतक और 7 अर्धशतक है. इसके अलावा लिस्ट ए में उनके नाम 693 रन दर्ज है. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं.आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हैं.

IND vs NZ: रोहित शर्मा का ODI में बड़ा कारनामा, क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी