Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 13, 2026 10:17 AM IST

India vs New Zealand, 2nd ODI, Predicted XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत ने रविवार 11 जनवरी को खेले गए मैच में चार विकेट से जीत हासिल की थी. और अगर भारत बुधवार का मैच जीत लेता है तो सीरीज में वह 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगा. दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी यह एक बड़ा सवाल है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, जो पहले वनडे में भारत की टीम का हिस्सा थे, अब सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनके स्थान पर दिल्ली के खिलाड़ी आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है. पर क्या 26 साल के इस खिलाड़ी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा. यह बड़ा सवाल है.
बडोनी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. उन्हें इस स्तर पर खेलने का अनुभव तो है लेकिन भारत के लिए उन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है. सुंदर ने बीते साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू वनडे सीरीज में नंबर पांच पर बल्लेबाजी की थी. और इस बार भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वह नंबर पर ही बल्लेबाजी करने वाले थे. हालांकि चोट के चलते रविंद्र जडेजा ने उस स्थान पर बल्लेबाजी की और सुंदर को बाद में भेजा गया.
अगर भारतीय टीम इसी नंबर पांच की पोजिशन के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को देख रही है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी थोड़ा योगदान दे सके तो इस स्थान पर बडोनी फिट होते हैं. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी कर चुका है. बडोनी ने 27 लिस्ट ए मैचों में 693 रन बनाने के साथ-साथ 18 विकेट भी लिए हैं. टीम इंडिया अगर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए जाती है तो बडोनी खेल सकते हैं. लेकिन कहीं अगर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को चुनती है तो नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में पहले से विकल्प मौजूद है. लेकिन मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे तीन-तीन पेसर होते हुए, क्या रेड्डी के लिए जगह बनती है. यह मुश्किल नजर आता है.
| फॉर्मेट | मैच | पारी | रन | सर्वाधिक | औसत | 50 | 100 |
| फर्स्ट क्लास | 23 | 32 | 1681 | 205* | 57.96 | 7 | 4 |
| लिस्ट ए | 27 | 22 | 693 | 100 | 36.47 | 5 | 1 |
| टी20 | 96 | 79 | 1788 | 80* | 29.80 | 10 | 0 |
सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल को टीम में रखा गया था. जुरेल हालांकि सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे. विकेट के पीछे की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी. एक और बात जो जुरेल के पक्ष में नहीं जात कि वह गेंदबाजी नहीं कर सकते. वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, तो यहां भी बडोनी बाजी मार लेते हैं.
बडोनी ने घरेलू क्रिकेट में रेड्डी से बेहतर खेल दिखाया है. वह स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली के लिए उन्होने तीन विकेट भी लिए थे. यानी यहां भी वह टीम की प्लानिंग मे सटीक बैठते हैं.
| फॉर्मेट | मैच | पारी | विकेट | BBI | 5/10 w |
| फर्स्ट क्लास | 21 | 25 | 22 | 6/73 | 1/0 |
| लिस्ट ए | 27 | 20 | 18 | 3/29 | 0 |
| टी20 | 96 | 26 | 17 | 4/12 | 0 |
पहले मैच के बाद टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि आने वाले मैचों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो, ऐसा क्या बदलाव है जो नजर आ सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा ने कुछ गलत नहीं किया लेकिन संभव है कि रोटेशन के तहत अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है.
तो टीम इंडिया के पास पेस बॉलिंग में मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह विकल्प हो सकते हैं. वहीं सुंदर के चोटिल हो जाने के बाद कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा के हाथों में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं उस अंतिम जगह के लिए बडोनी और रेड्डी में मुकाबला देखने को मिल सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, आयुष बडोनी/नीतीश कुमार रेड्डी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
