नितीश राणा की वापसी, रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का ऐलान, ऋषभ पंत पर भी आया अपडेट
नितीश राणा की वापसी, रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का ऐलान, ऋषभ पंत पर भी आया अपडेट
आयुष बदोनी दिल्ली की टीम की कमान संभालेंगे और यश ढुल उप-कप्तान होंगे. पहले मैच के लिए 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - October 10, 2025 12:09 PM IST
Delhi ranji team
Delhi Squad for Ranji Trophy: 15 अक्टूबर से हैदराबाद के खिलाफ शुरू होने वाले दिल्ली के पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अभूतपूर्व 24 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है. आयुष बदोनी टीम की कमान संभालेंगे और यश ढुल उप-कप्तान होंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की चयन समिति ने गुरुवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के साथ कुछ समय बिताने के बाद दिल्ली टीम में वापसी करने वाले वरिष्ठ बल्लेबाज नितीश राणा को सीधे लाल गेंद वाली टीम में शामिल कर लिया.
डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया, चयनकर्ताओं ने 24 खिलाड़ियों का चयन इसलिए किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि हर मैच के दौरान चयन के लिए एक बड़ा पूल हमेशा उपलब्ध रहता है, हालांकि, जब हम दिल्ली में घरेलू मैच खेलेंगे, तो हम इसे घटाकर 15 कर देंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हम ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद कर रहे हैं: डीडीसीए सचिव
राणा की वापसी पर शर्मा ने कहा, वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और चयनकर्ता उन्हें परखना चाहते थे, वह किसी भी स्थिति में सफेद गेंद वाले चरण में खेलेंगे। वास्तव में, अगले मैच में, हम ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद कर रहे हैं.
बैठक में चयनकर्ता यशपाल सिंह, के. भास्कर पिल्लई और मनु नायर के साथ-साथ मुख्य कोच सरनदीप सिंह, सीएसी सदस्य सुरिंदर खन्ना और डीडीसीए के अधिकारी अशोक शर्मा (सचिव) और अमित ग्रोवर (संयुक्त सचिव) भी शामिल हुए. डीडीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा, सभी चयनित खिलाड़ियों को 10 अक्टूबर को सेंट स्टीफंस मैदान पर अभ्यास के लिए मुख्य कोच सरनदीप के पास रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.