×

CSK के युवा बल्लेबाज ने फिर मचाई तबाही, टी-20 मैच में जड़ा लगातार दूसरा शतक, सूर्या ने भी बल्ले से मचाया कहर

मुंबई के लिए खेलते हुए युवा बल्लेबाज ने 59 बॉल में 104 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और नौ छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 1, 2025 1:44 PM IST

Ayush Mhatre century: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का बल्ला आग उगल रहा है. रविवार को आंध्रा के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए आयुष म्हात्रे ने तूफानी शतक जड़ा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह लगातार उनका दूसरा शतक है.

रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और आंध्रा की टीम आमने-सामने हुई. लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने आयुष म्हात्रे की पारी की मदद से आंध्रा को नौ विकेट से हरा दिया. आयुष म्हात्रे ने 59 बॉल में 104 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और नौ छक्के लगाए. इससे पहले मैच में विदर्भ के खिलाफ भी उन्होंने 110 रन की नाबाद पारी खेली थी. म्हात्रे सबसे कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

मुंबई को मिली आसान जीत

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को सैयद मश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में मुंबई की आंध्र पर नौ विकेट से शानदार जीत में लगातार दूसरा शतक लगाया. जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए म्हात्रे (59 गेंद में नाबाद 104) और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 31) के साथ 9.4 ओवर में 105 रन की अटूट साझेदारी के दौरान उन पर भारी पड़ गए. सूर्या ने अपनी पारी में 21 गेदों का सामना किया और एक चौका और दो छक्के लगाए.

CSK ने किया है रिटेन

18 साल के म्हात्रे को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है, उन्होंने इस मुश्ताक ट्रॉफी सत्र में तीन मैच में अब तक 19 छक्के लगाए हैं. आंध्रा की टीम ने रिकी भुई के 48 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए थे, मुंबई ने यह लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर लिया.