add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे कप्तान, विहान मल्होत्रा बने उपकप्तान

भारत 15 जनवरी को बुलावायो में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 27, 2025 9:18 PM IST

India Squad for U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. आयुष म्हात्रे टीम की कमान संभालेंगे, वहीं विहान मल्होत्रा, जिन्हें हाल ही में IPL ऑक्शन में RCB ने चुना था, टीम के उपकप्तान होंगे. भारत 15 जनवरी को बुलावायो में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

अमेरिका के अलावा ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से भारत का मुकाबला होगा, पांच बार यह टूर्नामेंट जीतने के बाद भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है. भारतीय टीम में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जो अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC मेन्स अंडर 19 वर्ल्ड कप के आने वाले एडिशन में 16 टीमें होंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा जाएगा. इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल हरारे में होंगे. पांच बार की चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को न्यूज़ीलैंड, USA और बांग्लादेश के साथ ग्रुप B में रखा गया है.

विहान मल्होत्रा बने उपकप्तान

एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है. विहान मल्होत्रा को आईपीएल 2026 ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था. उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में पांच मैच में दो अर्धशतक के साथ 156 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी पर होगी फैंस की नजरें

भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर U-19 वर्ल्ड कप में फैंस की नजरें होगी, जो इस समय हर फॉर्मेट में धूम मचाए हुए हैं. सूर्यवंशी इस साल टी20 में तीन शतक जड़ चुके हैं. हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में 84 गेंद में 190 रन की पारी खेली थी, उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 84 गेंदों की इस पारी में 15 छक्के और 16 चौके लगाए थे.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल:

15 जनवरी VS यूएसए

17 जनवरी VS बांग्लादेश

24 जनवरी VS न्यूजीलैंड

U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन