Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com/hi की टीम की अगुआई कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया का 16 साल का अनुभव है. करियर की विधिवत श ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 28, 2025 9:15 PM IST

राइजिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ के मिली दिल तोड़ने वाली हार के एक सप्ताह बाद वैभव सूर्यवंशी अब एक और एशिया कप में खेलते हुए दिखेंगे. बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज को एशिया कप: एसीसी मैन्स अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 12 दिसंबर से दुबई में होगा. फाइनल 21 दिसंबर को ही खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है. इसके साथ दो अन्य टीमें होंगी जो क्वॉलिफाइ करेंगी. 15 सदस्यीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे को दी गई है.
म्हात्रे ने इससे पहले सितंबर और अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान भी भारत का नेतृत्व किया था. यह टूर्नामेंट अगले साल जनवरी-फरवरी में जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप की तैयारी का आधार होगा.
चौदह साल के सूर्यवंशी ने हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ 32 गेंद में शतक जड़ा था. 42 गेंद में 144 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान वह पुरुष टी20 प्रारूप में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. बीसीसीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक टीम में शामिल किशन कुमार सिंह को टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.
भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज क्वालीफायर टीम के खिलाफ करेगी. अंडर-19 एशिया कप में भाग लेने वाली तीन क्वालीफायर टीमों का पता बाद में चलेगा. भारत-19 के सामने 14 दिसंबर को पाकिस्तान अंडर-19 की चुनौती होगी जबकि टीम 16 दिसंबर को एक अन्य क्वालीफायर के खिलाफ खेलेगी.
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) November 28, 2025
India’s U19 Squad for ACC Men’s U19 Asia Cup announced.
The Junior Cricket Committee has picked the India U19 squad for the upcoming ACC Men’s U19 Asia Cup to take place in Dubai from 12th December.
Details 🔽 https://t.co/NQS4ihS8hn
टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर खेले जाएंगे जबकि फाइनल 21 दिसंबर को होगा.
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.
स्टैंडबाई खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे, बी.के. किशोर,आदित्य रावत.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
