×

इस बॉलीवुड एक्टर ने की अनुष्का-विराट के ब्रेक- अप की पुष्टि

विराट कोहली आजकल एशिया कप खेलने में व्यस्त हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 1, 2016 3:22 PM IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा    Photo courtesy: Getty Images
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा Photo courtesy: Getty Images

एक क्रिकेटर की निजी जिंदगी वास्तव में कभी निजी नहीं होती। जब क्रिकेटर अपनी जिंदगी में कोई नया फैसला लेते हैं तो वह फैसला अगले कुछ ही पलों में सुर्खियों में छा जाता है। वहीं अगर बात विराट कोहली की हो जिनकी फैन फॉलोइंग की सूची बेहद बड़ी है तो फिर न्यूज में थोड़ा और ट्विस्ट आ जाता है। हाल ही में अपनी लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रही अनुष्का शर्मा से ब्रेक अप के बाद विराट कोहली सुर्खियों में खूब छाए रहे थे। अब ब्रेक अप के बाद भी इन दोनों के रिश्तों के संबंध में और भी खबरें सुनने को मिल रही हैं। इन दोनों के ब्रेक अप के कारण को लेकरजो बातें सुनने को मिली हैं वं भी सुनने में थोड़ा अटपटी लगती हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों के बीच ब्रेक सलमान खान की फिल्म सुल्तान की वजह से हुआ है। अब अनुष्का के दोस्त अयुष्मान खुराना ने इन दोनों के ब्रेक की पुष्टि कर दी है। इसकी पुष्टि उन्होंने ट्वीट के सहारे की और भारतीय स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली के जले पर नमक छिड़कने का काम किया। ये भी पढ़ें: रविचन्द्रन अश्विन ने भारतीय गेंदबाजी की तारीफ की

 

TRENDING NOW

हाल ही में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया था जब उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए एक समय लगातार तीन विकेट खो चुकी भारतीय टीम को जीत के दरवाजे पर ला खड़ा किया था। अयुष्मान खुराना क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उनके ट्विटर अकाउंट पर क्रिकेट के अपडेट संबंधित कई पोस्ट अक्सर डली रहती हैं। खुराना ने कोहली का दिल दुखाने के बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कोहली की बेहतरीन पारी की प्रशंसा की। इसके कुछ दिनों पहले टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट किया था कि कोहली के साथ ब्रेक अप के बाद अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट देखना छोड़ दिया है।