मुझे अपने 'कुत्ते' के नाम से बुलाते थे साथी, पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप

अजीम रफीक ने एक दर्दनाक अनुभव भी बताया जब उन्हें 15 साल की उम्र में शराब पीने के लिए मजबूर किया गया था.

Edited By : India.com Staff |Nov 17, 2021, 06:31 PM IST

Published On Nov 17, 2021, 06:31 PM IST

Last UpdatedNov 17, 2021, 06:31 PM IST

यॉर्कशायर के लिए साल 2008 से 2018 तक अपना योगदान दे चुके इंग्लिश क्रिकेटर अजीम रफीक ने बड़े आरोप लगाए हैं. रफीक ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बार नस्लवादी टिप्पियों का सामना करना पड़ा. अजीम रफीक (Azeem Rafiq) ने संसदीय समिति के सामने बताया कि इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) और गैरी बैलेंस (Gary Ballance) उन्हें ‘केविन’ नाम से बुलाते थे, जो उनके ब्लैक रंग के कुत्ते का नाम था.

साल 2001 में पाकिस्तान से ब्रिटेन आए ऑफ स्पिनर ने अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 सहित इंग्लैंड के आयु वर्ग के टीमों के साथ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था. रफीक ने कहा, “मेरे लिए पाकी शब्द का लगातार इस्तेमाल किया गया था और ऐसा लग रहा था कि संस्था के प्रमुख उनको ऐसा करने का आदेश दे रहे हैं. इस तरह की कई टिप्पणियां उन पर किया करते थे. जैसे आप शौचालय के पास बैठते हैं और हाथी धोने वाले हो.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजीम रफीक ने आरोप लगाया कि बैलेंस ने टीम के साथियों को एक मैच के दौरान उनसे बात करने के लिए गलत नारों का प्रयोग किया था. रफीक ने ज्रिक किया, “हम एक जगह पर थे तब गैरी बैलेंस मेरे साथी से कहा है कि तुम उससे क्यों बात कर रहे हो, तुम्हें पता है कि वह एक पाकी है. वह शेख नहीं है. यह सब टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ के सामने हुआ.”

रफीक ने एक दर्दनाक अनुभव भी बताया जब उन्हें 15 साल की उम्र में शराब पीने के लिए मजबूर किया गया था. 30 वर्षीय खिलाड़ी के अनुसार, “जब मैं यॉर्कशायर और हैम्पशायर के लिए खेल रहा था तो मेरे ऊपर स्थानीय क्रिकेट क्लब में शराब डाली गई थी. जो बेहत गंदी हरकत थी. उस समय मैं शराब को छुआ तक नहीं था. क्योंकि मुझे फिट रहने के लिए ऐसा करना पड़ता था.

रफीक की सफाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन द्वारा यॉर्कशायर में नस्लवादी टिप्पणी इनकार करने के कुछ दिनों बाद आई है. इसके साथ ही रफीक ने वॉन से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया. रफीक ने आरोप लगाया कि 2009 में एक मैच से पहले वॉन ने कहा था कि आप बहुत सारे हो, इसके बारे में कुछ बात नहीं करनी. हालांकि वॉन ने ऐसा कहने से इनकार किया था.

रफीक के इस आरोप का समर्थन आदिल राशिद ने किया. इस बार में राशिद ने द क्रिकेटर को बताया, “मैं अपने क्रिकेट पर जितना संभव हो उतना ध्यान केंद्रित करना चाहता था, जिससे टीम को फायदा हो, लेकिन मैं अजीम रफीक की माइकल वॉन पर लगाए गए आरोप का समर्थन करता हूं. उन्होंने हम एशियाई खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा बताया था.

लगभग दो घंटे तक चली संसदीय समिति बैठक के दौरान, रफीक ने कहा, आपके संस्था में खिलाड़ी खुले तौर पर नस्लवादी टिप्पणी करते हैं. बहुत से लोगों ने इसे होते देखा है. लेकिन, किसी ने भी इससे रोकने की कोशिश नहीं की.” (IANS इनपुट के साथ)

Editor's Pick